Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान: सरपंच की गाड़ी पर हमला, गुंडो ने बीच सड़क बरसाईं लाठियां; पिकअप से टक्कर भी मारी – VIDEO

राजस्थान के झुंझनु से बीच सड़क पर गुंडों द्वारा सरपंच की कार रोककर लाठियां बरसाने की वीडियो सामने आई है। वायरल हो रहे खौफनाक वीडियो में कई गुंडे कार पर चारों तरफ से लाठियां बरसाते हुए दिखाई देते हैं। गुस्साए बदमाशों को लाठियां बरसाने से तसल्ली नहीं मिलती तो लोडर गाड़ी से कार में जबरदस्त टक्करें भी मारी। इस पूरी घटना में गनीमत रही कि सरपंच के साथ मौजूद लोगों की जान नहीं गई।

ड्राइवर के साथ मारपीट, बाल-बाल बची जान

घटना झुंझनु के सूरजगढ़ कस्बे में बारासिया कॉलेज के पास हुई है। पीड़ित सरपंच का नाम संदीप डैला है। वह काकोड़ा से सरपंच हैं। वारदात के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी की थी। सरपंच संदीप के साथ मौजूद उनके साथी देवी सिंह बाल बाल बच गए। बीच सड़क हुए इस कांड के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Advertisement Box

लाठी-सरिया से हमला, पिकअप से टक्कर भी मारी

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तोड़-फोड़ करने वाले बदमाश तीन गाड़ियों से आए थे। दो गाड़ियों की मदद से सरपंच की स्विफ्ट गाड़ी को आगे-पीछे से घेर लिया। फिर कुछ गुंडे गाड़ी से उतरे और कार पर चारों तरफ से लाठी-सरिया बरसाने लगे। इस बीच एक अन्य लोडर नुमा गाड़ी ने सरपंच की गाड़ी को दो-तीन बार टक्कर भी मारी। इधर घटना की वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने सूरजगढ़ SHO को निलंबित कर दिया है।

वीडियो शेयर कर क्या बोली आप

भरे बाजार हुई इस घटना पर विपक्षी दलों ने जमकर हमला बोला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- राजस्थान में बदमाशों को पुलिस और क़ानून का कोई ख़ौफ़ नहीं है। वह सरेआम अपराध को अंजाम देते हैं और चुपचाप निकल जाते हैं लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें