Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में हनी ट्रैप की स्कॉर्पियो गैंग: मंदिर जा रहे युवक को उठाया, बेल्ट-झाड़ू से पीटा, वीडियो वायरल

राजस्थान में पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने युवती और पूर्व सरपंच समेत सात लोगों पर हनी ट्रैप, अपहरण, मारपीट और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उसने अपने साथ पांच साल से चल रहे एक षड्यंत्र की पूरी परतें खोली हैं। इस केस में न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि पीड़ित को अर्धनग्न कर मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का खेल भी खेला गया।

पहले भी मांग चुके 5 लाख, अब फिर टारगेट बना युवक

Advertisement Box

युवक का आरोप है कि वह पाली जिले के जूना गांव का रहने वाला है और कानपुर में जॉब करता था। साल 2019 तक वह एक युवती के संपर्क में था। साल 2020 में उसी युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर शक के आधार पर युवती ने युवक पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। यही नहीं, राजीनामे के बदले युवती ने 5 लाख रुपये की मांग की थी। मामला कोर्ट में लंबित है और युवक जमानत पर बाहर है।

18 मई को अपहरण: स्कॉर्पियो में भरकर ले गए, की गई बेरहमी

रिपोर्ट के अनुसार, 18 मई 2024 को युवक अपने गांव आया था और मंदिर दर्शन के लिए निकला था। रास्ते में स्कॉर्पियो में सवार पूर्व सरपंच सहित 6 से 7 लोगों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। फिर उसे एक सुनसान मकान में ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद युवती ने भी झाड़ू और बेल्ट से पीटा। युवक के कपड़े उतरवाकर उसे अर्धनग्न किया गया और फिर बेल्टों से बुरी तरह से मारा गया।

दो घंटे तक बंधक बनाकर मांगी माफ़ी, फिर दी धमकी

पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसे करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और फिर जाते-जाते धमकी दी गई कि अगर किसी को कुछ बताया, तो दोबारा जेल भेज देंगे। पीड़ित डर के मारे चुपचाप गांव लौट आया और फिर उसी रात ट्रेन से जयपुर होते हुए कानपुर चला गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टूटी चुप्पी

घटना के कई दिन बाद, 6 जुलाई को जब युवक दोबारा गांव लौटा तो उसके भाई रमेश ने उसे बताया कि उसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल हो चुका है। तब युवक को पूरा मामला समझ आया और उसने 12 जुलाई को फालना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

गैंग पर पहले भी लग चुके हैं हनी ट्रैप के आरोप

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है, उनके खिलाफ पहले भी कई बार युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले सामने आ चुके हैं। युवक ने आरोप लगाया कि इस गिरोह का पूरा नेटवर्क है, जो लड़कियों के जरिए युवकों को फंसाता है और फिर केस और बदनामी का डर दिखाकर लाखों रुपये वसूलते हैं।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह की पूरी पड़ताल की जा रही है और जल्द ही बड़ी गिरफ़्तारी हो सकती है।

यह मामला राजस्थान में सक्रिय हनी ट्रैप गैंगों की एक और बानगी है, जिसमें मासूमों को फंसा कर उनका भविष्य बर्बाद करने का खेल बेरोकटोक चल रहा है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें