Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में फिर बारिश का जोर: 11 जिलों में अलर्ट, बीसलपुर और नवनेरा डैम से छोड़ा गया पानी

राजस्थान में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते शुक्रवार से प्रदेश में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक 11 जिलों में येलो अलर्ट और 27 व 28 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच बीसलपुर डैम के गेट आठवीं बार खोल दिए गए हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं कोटा के नवनेरा डैम से भी ERCP योजना के तहत पानी छोड़ा गया है।

गुरुवार को जोधपुर समेत सात जिलों में झमाझम बारिश हुई। शेरगढ़ में 2 इंच तक पानी गिरा, वहीं धौलपुर, झालावाड़, कोटा, श्रीगंगानगर, करौली समेत कई हिस्सों में अच्छी बरसात दर्ज की गई। बालोतरा में हालात इतने बिगड़ गए कि एक नाबालिग के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में जगह नहीं बची। पानी भरने से शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया।
राज्य में लगातार दूसरी बार बीसलपुर बांध से जुलाई महीने में पानी छोड़ा गया है। गुरुवार शाम इसका गेट आठवीं बार खोला गया, जो अब तक का पहला मौका है जब जुलाई में ही यह प्रक्रिया की गई हो। यह भी पहली बार है जब दो लगातार मानसून सीजन में बांध से पानी छोड़ा गया है। हालांकि गेट खोलने से ठीक पहले एक युवक डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ERCP योजना के तहत नवनेरा बांध से भी गुरुवार शाम को तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। इससे डाउनस्ट्रीम इलाकों में जलस्तर में इजाफा होने की संभावना है।

Advertisement Box

वहीं, करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पिता और उसका बेटा बाइक से नदी पार करते समय बह गए। बाद में बेटे का शव बरामद हुआ जबकि पिता की तलाश की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के 26 जुलाई तक वेलमार्क लो-प्रेशर में तब्दील होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 26 से 30 जुलाई तक अच्छी बारिश का दौर रहेगा। 27 और 28 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बीते 24 घंटों में जोधपुर के शेरगढ़ में सर्वाधिक 2 इंच (60 मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौलपुर के राजाखेड़ा में 25 मिमी, झालावाड़ के बाकनी में 30 मिमी, झालरापाटन, मनोहरथाना और रायपुर में 20-20 मिमी, खानपुर में 22 मिमी पानी बरसा। दौसा के बसवा और करौली के नादौती में 16 मिमी, कोटा के कानावास में 15 मिमी और श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 17 मिमी बारिश दर्ज हुई।

डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ समेत अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून के धीमा पड़ने की संभावना जताई है।

इस बीच बारिश से जुड़े हादसों और डैम से छोड़े जा रहे पानी को लेकर प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन को संभावित बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें