कोटा: नीट यूजी 2025 के रिजल्ट के आधार पर राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटा काउंसलिंग के तहत चल रही है. इसमें राजस्थान मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने राजस्थान मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 13731 कैंडिडेट हैं. बीते साल से यह कैंडिडेट की संख्या 1242 जाता है.
कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि प्रथम राउंड की प्रोविशनल मेरिट लिस्ट को रविवार को अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. अब पूरी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rajugneet2025.com पर शुरू की जाएगी. जिसमें राजस्थान मेडिकल डेंटल एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड 2025 की सीट मैट्रिक्स के अनुसार राजस्थान में 41 मेडिकल कॉलेज की 5418 सीट है, जिनकी चॉइस भरी जाएगी.
आपको बता दें कि इन सीटों में 30 सरकारी कॉलेज की 3618 सीटें हैं, जबकि 11 प्राइवेट कॉलेज की 1800 सीटें हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3618 सीटें हैं, लेकिन 2208 एमबीबीएस सीटों पर ही सस्ती फीस पर एडमिशन होगा. इन सीटों में 955 मैनेजमेंट कोटा और शेष 455 एनआरआई कोटा से भरी जाएंगी.
टॉपर्स में 241 कैंडिडेट बढ़ गए : मेरिट लिस्ट में प्रथम 30 हजार रैंक की बात करें तो 2024 मे 3744 रजिस्टर्ड थे. इस साल 2025 में 241 कैंडिडेट्स बढ़कर 3985 हो गए हैं.
इसके साथ ही पर्सन विथ डिसेबिलिटी कैटेगरी के 81 कैंडिडेट्स व एनआरआई के186 कैंडिडेट्स की अलग से लिस्ट जारी की गई है. इसके साथ ही डिफेन्स, पैरामिलिटरी व कैंडिडेट्स को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में 5 अगस्त से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा. इन श्रेणियों के कैंडिडेट्स की वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.




















