राजगढ़ सादुलपुर के निकटवर्ती गांव राघा छोटी निवासी सेनि. सैनिक विजय सिंह कुलहरी के पुत्र विशिष्ट प्रतिभा अभिजीत द्वारा नीट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त किए जाने पर हार्दिक बधाइयां और उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रेम देवी विजय सिंह कुलहरी का यह होनहार पुत्र कोटा के आकाश कोचिंग सेन्टर में तैयारी कर रहा है और आज आए परीक्षा परिणाम में इसने देश भर में 25वां स्थान प्राप्त किया है जबकि ओबीसी वर्ग में इसका स्थान चतुर्थ रहा है।




















