बोलेरो से दूसरी बोलेरो को जबरन टक्कर मारी गई।
बीकानेर में बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। बदमाशों ने युवक की गाड़ी को रोका और उसे सरियों से हमला किया। युवक बचाव के लिए चिल्लाता रहा। इतना ही नहीं, बदमाशों ने युवक की बोलेरो में कई बार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी में गुरुवार दोपहर की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि यह दो पक्षों का आपसी विवाद है। रुपए लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर केसरदेसर जाटान गांव के रहने वाले विकास (30) को पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ज्यादा गंभीर चोट नहीं होने के कारण उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
अब देखिए, घटना से जुड़ी
बदमाशों ने पहले सरियों से युवक को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी बोलेरो में कई बार टक्कर मारी। हमले के बाद बदमाश अपनी गाड़ियों में भाग निकले।
चार से पांच बदमाशों ने एक साथ वार किए, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।
बदमाशों ने सरियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जयनारायण व्यास कॉलोनी में दो बोलेरो में आए बदमाशों ने युवक की गाड़ी को घेरा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आपसी लेनदेन का मामला बताया है।
वारदात के बाद मौके पर खड़ी युवक की क्षतिग्रस्त बोलेरो, जिसमें बदमाशों ने कई बार टक्कर मारी। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
*2 बोलेरो में आए बदमाशों ने युवक को सरियों से पीटा*
कॉलोनी के लोगों के अनुसार बदमाश पहले से ही युवक का पीछा कर रहे थे। जब युवक की गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तब दोनों बोलेरो ने उसे घेर लिया। फिर 4-5 बदमाश उतरे और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश युवक की गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। हमलावरों की दोनों गाड़ियां अभी तक पकड़ में नहीं आई हैं। घटना सामने की एक दुकान पर खड़े व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली




















