Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर: धान मंडी में लोहे का गेट गिरा, नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

बीकानेर धानमंडी में पंजाब नेशनल बैंक वाले ब्लॉक में मंगलवार सुबह 5 बजे लोहे का एक गेट खोलते समय अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक 40 वर्षीय युवक नरेश उर्फ नीटू की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की खबर परिजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नरेश की पत्नी ने सोमवार रात अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। अपने जवान बेटे की मौत की खबर जैसे घर में बैठे बूढ़े माता- पिता को मिली तो वे सन्न रह गए। इस सूचना से पड़ोस के घरों में भी लोग गमगीन हो गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। चक 4 यू के किसान दर्शन लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे वह अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर अनाज मंडी जा रहा था। इस दौरान खेतीहर मजदूर के रूप में काम करने वाला नरेश कुमार (40) को भी साथ ले लिया। नरेश ने धानमंडी में ट्रैक्टर से नीचे उतर कर बंद पड़ा लोह का गेट खोलने की कोशिश की तो भारी भरकम गेट टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। धान मंडी के मजदूरों को बुला कर उसे गेट के नीचे से निकालकर सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला केसरीसिंहपुर (श्रीगंगानगर) का है।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें