Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारां में पानी ने रोकी राह, झालावाड़ मेगा हाईवे 24 घंटे से बंद, बही कार से बचाए सात सवार

बारां: जिले में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जगह-जगह जल प्लावन के हालात हैं. निचली बस्तियों में पानी भर गया. बारिश ने नेशनल हाईवे नंबर 27 कुछ देर बंद करना पड़ा जबकि बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे 24 घंटे से बंद है. गुना श्योपुर स्टेट हाईवे समेत कई रास्ते बंद हैं. केलवाड़ा थाना इलाके में एक कार बह गई, जिसमें बच्चों समेत सात सवार बह गए, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने बचा लिया.

केलवाड़ा थाना अधिकारी मानसिंह ने बताया कि सोमवार देर रात शिवपुरी के बीच केलवाड़ा के नजदीक ऊनी में नेशनल हाईवे नंबर 27 पर खेतों का पानी आ गया. इसके चलते जाप्ता भेजकर नेशनल हाईवे पर यातायात रूकवाया. जैसे ही खेतों का पानी कम हुआ, हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया. थाना क्षेत्र के 14 गांव भैंसासुर नदी में पानी आने के चलते टापू बन गए. इनसे संपर्क कटा है. गुना श्योपुर स्टेट हाईवे भी नदी के पानी के चलते बंद है.

Advertisement Box

24 घंटे से बंद बारां-झालावाड़ मार्ग: बारां के चौकी बोरदा और कोटा के बपावर के बीच परवन नदी की पुलिया पर पानी आने के कारण 24 घंटे से बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे बंद है. दोनों जिलों की पुलिस अपने छोर पर तैनात है ताकि कोई यहां से गुजरे नहीं. केलवाड़ा थाना अधिकारी ने बताया कि उनके क्षेत्र के 14 गांव भैंसासुर नदी में पानी आने के चलते टापू बने हुए हैं.

भरे पानी में उतारी कार: केलवाड़ा थाने के कांस्टेबल मनोज बिश्नोई ने बताया कि रात 9:30 बजे तेज बारिश से हथवारी खिरिया रोड के अंडरपास में पानी भर गया. इसके बावजूद नाहरगढ़ निवासी परिवार ने कार पानी में उतार दी. ये कोटा से परिचित से मिलकर आए थे. कार बहकर सड़क से उतर गई. स्थानीय युवक मिथुन सहरिया के साथ मिलकर लोगों ने इनको कार से निकाला. कार में शोयब, यूनिस, सोनिया मंसूरी, अंजूमन, आयरा, अरीना के साथ डेढ़ साल की अरेना और आठ वर्षीय आयरा भी सवार थी. लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें