Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरेली: पेठा बनाने वाले कारखाने में पड़ी रेड, तभी हुआ हादसा…चाशनी से भरी कड़ाही में कारीगर गिरा, तड़प-तड़प कर मौत

सावन का महीना शुरू हो चुका है. साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में जिले-जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम निरीक्षण अभियान चला रही है. इसी निरीक्षण अभियान के दौरान यूपी के बरेली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक पेठा बनाने वाले कारीगर की मौत हो गई.

पैर फिसला और खौलती कड़ाही में गिरा

Advertisement Box

एफएसडीए की टीम पहुंची तो लोग अपनी दुकानों और कारखानों का शटर बंद करने लगे. इसी दौरन पप्पू पेठा कारखाने में काम करने वाले सुनील ने भी शटर बंद करने की कोशिश की. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो खौलती हुई चाशनी की कड़ाही में गिर गया. फिर लगभग एक घंटे बाद मालिक पप्पू ने शटर खोला तो देखा कि सुनील चाशनी की कड़ाही में तड़प रहा है.

पेठा मंडी में पसरा सन्नाटा

इसके बाद सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो घर वाले अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में सुनील की मां बेहाल हो गई और उसकी पत्नी बेहोश हो गई. सुनील परिवार में अकेला कमाने वाला था. उसके दो बच्चे हैं. इस हादसे के बाद पेठा मंडी के दुकानदारों और कारखाना मालिकों में डर और मायूसी है. मंडी में सन्नाटा पसरा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें