Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दूसरे से चौथे राउंड का नया शेड्यूल जारी, अब 5 सितंबर से शुरू होंगी MBBS की क्लासेज

कोटा: नीट यूजी 2025 के परिणाम के आधार पर चल रही काउंसलिंग के शेड्यूल को बदला गया है. पहले राउंड का शेड्यूल 12 जुलाई को जारी किया गया था और 18 जुलाई से काउंसलिंग शुरू हुई थी. इसके बाद लगातार चॉइस फिलिंग व लॉकिंग की प्रक्रिया चल रही है, जिसे लगातार चार बार बदल दिया गया है. इसमें अब एमसीसी ने नया शेड्यूल जारी किया है. जिसके अनुसार अब एमबीबीएस का नया सेशन जहां पहले 1 सितंबर से शुरू हो रहा था, वह अब 5 सितंबर से शुरू होगा.

निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि पहला राउंड अब 20 अगस्त तक चलेगा. इसके बाद दूसरा राउंड 21 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा. तीसरा राउंड 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा. वहीं, चौथा व स्ट्रे वैकेंसी राउंड 30 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा.

Advertisement Box

इसी तरह से एमसीसी ने 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग के लिए शेड्यूल में बताया कि पहला राउंड 26 अगस्त तक खत्म होगा. वहीं, दूसरा राउंड 27 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा. तीसरा राउंड 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा. चौथा व स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा.

राजस्थान नीट यूजी का यह रहेगा शेड्यूल : पारिजात मिश्रा ने बताया कि राजस्थान की स्टेट कोटा काउंसलिंग में राउंड 1 के शेड्यूल को भी संशोधित किया गया है. इस संशोधित प्रोविशनल मेरिट लिस्ट को 10 अगस्त को जारी की जाएगी. ऐसे में मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में 11 अगस्त सुबह 9 बजे व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होना पड़ेगा. जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स को चॉइस फिलिंग का प्रोसेस पूरी करनी होगी, जिसकी समय सीमा 12 अगस्त से 14 अगस्त के बीच रहेगी.

उसके साथ, सिक्योरिटी जमा करनी होगी. चॉइस 14 अगस्त शाम को ऑटो लॉक हो जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने पहले से कोई इच्छित चॉइस भर रखी है, वे भी अपनी चॉइस मे संशोधन कर सकते हैं. इसके बाद कैंडिडेट अपने पूरी सब्मिटेड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट 15 अगस्त से ले पाएंगे. काउंसलिंग बोर्ड 18 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा. कैंडिडेट इसका ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर 18 अगस्त से 24 अगस्त के मध्य वेबसाइट से प्रिंट कर पाएंगे और अलॉटमेंट लेटर फीस को जमा कर सकेंगे. कॉलेज अलॉटेड कैंडिडेटस को 19 से 24 अगस्त बीच एसएमएस जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा.

दूसरे राउंड का शेड्यूल :

  • सीट मैट्रिक्स जारी: 21 से 26 अगस्त
  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 21 से 26 अगस्त
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 22 से 26 अगस्त
  • सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 27 से 28 अगस्त
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 29 अगस्त
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 30 अगस्त से 5 सितंबर
  • वेरिफिकेशन: 6 से 8 सितंबर

तीसरे राउंड का शेड्यूल :

  • सीट मैट्रिक्स जारी: 9 सितंबर
  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 9 से 14 सितंबर
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 10 से 14 सितंबर
  • सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 15 से 16 सितंबर
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 17 सितंबर
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 18 से 25 सितंबर
  • वेरिफिकेशन: 26 से 28 सितंबर

स्ट्रे वैकेंसी राउंड (चौथा राउंड) का शेड्यूल :

  • सीट मैट्रिक्स जारी: 29 सितंबर
  • रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 30 सितंबर से 2 अक्टूबर
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 30 सितंबर से 3 अक्टूबर
  • सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 3 से 4 अक्टूबर
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 4 अक्टूबर
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 5 से 10 अक्टूबर

राजस्थान नीट यूजी का यह रहेगा शेड्यूलः पारिजात मिश्रा ने बताया कि राजस्थान की स्टेट कोटा काउंसलिंग में राउंड 1 वन के शेड्यूल को भी संशोधित किया गया है. इस संशोधित प्रोविशनल मेरिट लिस्ट 10 अगस्त को जारी की जाएगी. ऐसे में मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में 11 अगस्त सुबह 9 बजे व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होना पड़ेगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स को चॉइस फिलिंग का प्रोसेस पूरी करनी होगी. जिसकी समय सीमा 12 अगस्त से 14 अगस्त के बीच रहेगी. उसके साथ सिक्योरिटी जमा करनी होगी. चॉइस 14 अगस्त शाम को ऑटो लॉक हो जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने पहले से कोई इच्छित चॉइस भर रखी है, वे भी अपनी चॉइस में संशोधन कर सकते है.

इसके बाद कैंडिडेट अपने पूरी सब्मिटेड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट 15 अगस्त से ले पाएंगे. काउंसलिंग बोर्ड 18 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा. कैंडिडेट इसका ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर 18 से 24 अगस्त के मध्य वेबसाइट से प्रिंट कर पाएंगे और अलॉटमेंट लेटर फीस को जमा कर सकेंगे. कॉलेज अलॉटेड कैंडिडेटस को 19 से 24 अगस्त के बीच एसएमएस जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें