Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड में मानसून की एंट्री, इन जिलों में रेड अलर्ट… लोगों से घरों में रहने की अपील

कई राज्यों में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही पिछले 24 घंटे से राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया है. अगले 4- 5 दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा 18 से 21 जून को भारी से भारी वर्षा होने की संभावना जताते हुए झारखंड के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभवना को देखते हुए लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है.

Advertisement Box

लोगों को सचेत रहने की जरूरत

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. अच्छी बारिश के साथ मौसम विभाग के द्वारा आने वाले कुछ दिनों के लिए वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मानसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी देखने को मिलती है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है.

मौसम वैज्ञानिक बोले- सामान्य से अच्छी बारिश होगी

वहीं वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. अच्छी बारिश होना राज्य के साथ-साथ किसानों के लिए एक शुभ संकेत है, लेकिन सचेत रहने की आवश्यकता है. आज से 21 जून तक झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

19 जून की सुबह 8:30 बजे से 20 जून की सुबह 8:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए रांची जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों से गैर जरूरी यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें