जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. पिछले कुछ दिनों से इनके भावों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में एक साथ गिरावट दर्ज की गई है. गिरावट के बाद भी दोनों के भाव एक लाख रुपए से ऊपर बने हुए हैं. चांदी के भाव तो पिछले एक पखवाड़े से अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि पिछले दो सीजन के मुकाबले कि इस बार स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी के गहनों की डिमांड अधिक.
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलव आया है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें,
सोना और चांदी के भाव गिरे
जयपुर सर्राफा मार्केट में सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में आज 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले कल भी इसके भाव में 200 रुपए का उछाल आया था. ऐसे में अब इसके भाव 101,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज 400 रुपए की कमी आई है, ऐसे में इसके भाव 94,900 रुपए प्रति दस ग्राम है. इधर, चांदी की बात करें तो पिछले कई दिनों से इसके भावों में बढ़ोतरी के बाद इसके भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज इसमें 2200 रुपए का भारी गिरावट आई है. ऐसे में अब इसके भाव 1,8,500 रुपए प्रति किलो हो गए है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर है.
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.




















