Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर में कीड़े-मकोड़े ने मचा रखा है आतंक, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दोबारा नहीं पड़ेगी जरूरत

जयपुर. बारिश के दिनों में अक्सर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े घरों में आ जाते हैं. ये परेशानी का सबब भी बन जाता है और लगातार घर में मंडराते रहते हैं. कई बार तो ये आपके बिस्तर तक भी पहुंच जाते हैं. घर के छोटे बच्चों को इनसे सबसे अधिक खतरा रहता है. कीड़े-मकोड़े के अलावा छोटे-छोटे काटने वाली चीटियां भी इसी मौसम में आती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
जिन्हें अपना कर आप बारिश के मौसम में निकलने वाले कीड़े-मकोड़े और चींटियों को अपने घर में प्रवेश करने से रोक सकते हैं. गृहिणी रीना देवी ने बताया कि वे खुद घर पर ही पिछले कई सालों से एक देसी दवा बन रही है. इसके उपयोग से बारिश के मौसम में कभी कीड़े मकोड़े घर पर नहीं आते हैं. बरसात के कीड़े भगाने के लिए इस आसान से स्प्रे को घर पर बनाया जा सकता है. 

ये है स्प्रे बनने का तरीका
रीना देवी ने बताया कि इस स्प्रे को बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसके बाद बढ़ते गर्म पानी में लौंग डालें. जब पानी का रंग बदल जाए तो इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिला लें. अब इस मिश्रण को ठंडा करें और किसी स्प्रे बोतल में डाल लें. अब आपको इसमें कुछ तेजपात तोड़कर डालने हैं. इसके बाद आपका स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा. इस स्प्रे को कीड़ों पर छिड़कने से कीड़े भागने लगते हैं. बहुत से कीड़े मर भी जाते हैं. उन्होंने बताया कि एक बार इस स्प्रे का छिड़काव करने के बाद कई घंटे तक इसका असर रहता है. इसके अलावा जाली वाली खिड़कियों से कीड़े-मकोड़े अधिक आते हैं. उनके ऊपर इस स्प्रे का छिड़काव करने के बाद स्प्रे का असर रहने तक कीड़े-मकोड़े इस ओर आने के बारे सोचेंगे भी नहीं.
सफेद सिरका का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
रीना देवी ने बताया कि कीड़ों को भगाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सिरके की गंध से कीड़े भाग जाते हैं. विनेगर को स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें या फिर विनेगर वाले पानी से पोछा लगाएं. ऐसा करने पर फर्श पर से कीड़े भाग जाते हैं. इसके अलावा नमक भी अच्छा घरेलू नुस्खा साबित होता है. कीड़ों को मारने के लिए उनपर नमक या फिर नमक वाला पानी छिड़का जा सकता है. इससे कीड़े मरने लगते हैं.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें