Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खूब लड़े ग्लेन मैक्सवेल, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम को दिलाई अब तक की सबसे बड़ी जीत

क्रिकेट में एक बात बड़ी मशहूर है. फॉर्म इज टेम्पररी एंड क्लास इज पर्मानेंट. इसी बात की मिसाल MLC 2025 में ग्लेन मैक्सवेल ने पेश की है. अपने फॉर्म को लेकर लगातार उठ रहे सवालों को उन्होंने एक शतक से कुचल दिया है. लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अकेले लड़ते हुए मैक्सवेल ने वॉशिंगटन फ्रीडम को ना सिर्फ मुश्किल से उबारा बल्कि उनकी कप्तानी पारी का ही असर रहा कि टीम ने रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की है.

खूब लड़े ग्लेन मैक्सवेल

लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ वॉशिंगटन फ्रीडम की आधी टीम 100 रन के अंदर डगआउट लौट चुकी थी. ऐसे में टीम को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने की कमान संभाली खुद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने. पहले तो वो धीमे खेल रहे थे. लेकिन जब लगा कि उससे काम नहीं चलने वाला तो उन्होंने अटैक तेज कर दिया और फिर देखते ही देखते कब अपने शतक तक पहुंच गए, पता ही नहीं चला. ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के शामिल रहे.

Advertisement Box

मैक्सवेल ने तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इनिंग के दौरान 5 बड़े रिकॉर्डों को तार-तार किया. पहला रिकॉर्ड उन्होंने MLC में वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया. इस मामले में 21 छक्के का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था. मगर अब ग्लेन मैक्सवेल के 29 छक्के हो गए हैं. दूसरा रिकॉर्ड उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए एक T20 इनिंग में सर्वाधिक छक्के का भी तोड़ा है. इस मामले में उन्होंने ट्रेविस हेड के 6 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

ग्लेन मैक्सवेल के बनाए 106 रन वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए किसी बल्लेबाज के बल्ले से निकला सबसे बड़ा T20 स्कोर है. इस मामले में उन्होंने स्टीव स्मिथ के 88 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. इतना ही नहीं ग्लेन मैक्सवेल वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए सबसे ज्यादा 86 बाउंड्रीज जमाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने ओबस पाइनार के साथ मिलकर 116 रन की पार्टनरशिप की, जो कि छठे विकेट के लिए वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड है.

टीम को मिली सबसे बड़ी जीत

लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले मैच में कुल 303 रन बने. इन दोनों टीमों के बीच हुए मैच में अब तक इससे ज्यादा रन नहीं बने. इसमें 208 रन वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बने, जो मैक्सवेल के शतक की बदौलत संभव हुआ. वहीं सिर्फ 95 रन लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने बनाए, जिसके चलते उन्हें 113 रन से हार का सामना करना पड़ा. ये रनों के लिहाज से वॉशिंगटन फ्रीडम की MLC में अब तक की सबसे बड़ी जीत रही.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें