Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कासिम रसूल बोले- वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है सरकार, जल्द शुरू करेंगे अभियान का दूसरा चरण

जयपुर: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम संगठनों की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है. दूसरे चरण के तहत देशभर में अलग-अलग धर्म के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की मंशा से अवगत करवाया जाएगा. गुरुवार को जयपुर आए वक्फ बचाओ संविधान बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर कासिम रसूल इलियास ने ये बातें कहीं.

उन्होंने बताया कि हमने पहले चरण में धरने प्रदर्शन और ज्ञापन दिए थे, अब दूसरे चरण में हम जैन, बौद्ध, सिख और ईसाई धर्म के लोगों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें बताएंगे कि सरकार की मंशा क्या है. पहला हमला मुस्लिम कौम पर सरकार का हुआ है. इसके बाद सरकार जैन, बौद्ध, सिख और ईसाई धर्मों की संपत्तियों पर कब्जा का प्रयास करेगी. इलियास ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुसलमानों की ओर से 5 करोड़ से ज्यादा ईमेल भेजे गए थे. इसके बावजूद सरकार ने इसकी अनदेखी की है.

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून संविधान का भी उल्लंघन है और मुस्लिम समाज के अधिकारों का भी उल्लंघन है. हमें न्यायालय से भी उम्मीद है कि इस मामले में अंतिम फैसला हमारे पक्ष में आएगा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर जो बहस हुई है वो काफी अच्छी हुई है. उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा. सरकार की कोशिश वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त करने की नहीं, बल्कि उन पर ही अतिक्रमण करने की है. अगर वे वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन जब सरकार की ही मंशा ठीक नहीं है तो फिर इसका विरोध तो किया जाएगा.

वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल सरकारों के अधीन : डॉ. कासिम रसूल इलियास ने कहा कि वक्फ बोर्ड राज्य सरकार और वक्फ काउंसिल केंद्र सरकार के अधीन होती हैं. अगर वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे हो रहे थे तो उन कब्जों को हटाना वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल का जिम्मेदारी थी. 2013 में तत्कालीन मनमोहन सरकार ने एक ड्राफ्ट तैयार करवाया था, जिसके तहत एक कॉर्पोरेशन का गठन होना था. इसी के अधीन तमाम व संपत्ति आनी थी, लेकिन सत्ता बदलते ही मोदी सरकार ने सबसे पहले ड्राफ्ट को रिजेक्ट किया और अब वक्फ संशोधन कानून ले आए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें