Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करीना कपूर को डेट पर ले जाना चाहता है ये तलाकशुदा क्रिकेटर, परिणीति चोपड़ा से करना चाहता था शादी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान पर एक समय फैंस काफी लट्टू हुआ करते थे. करीना ने अपनी एक्टिंग से तो फैंस को दीवाना बनाया ही है, वहीं वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं. करीना के दीवाने तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी हैं. एक बार हार्दिक ने करीना को डेट पर ले जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी. जबकि तलाकशुदा क्रिकेटर ने परिणीति चोपड़ा से शादी करने की इच्छा भी जाहिर की थी.

हार्दिक पंड्या फिलहाल सिंगल लाइफ जी रहे हैं. उनका बीते साल एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया था. हालांकि नताशा से शादी करने से पहले हार्दिक के दिल पर परिणीति चोपड़ा राज करती थीं. ये खुलासा भारतीय क्रिकेटर ने करण जौहर के सामने किया था.

Advertisement Box

करीना को डेट पर ले जाना चाहते हैं हार्दिक

एक बार हार्दिक पंड्या और केएल राहुल डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे. इस दौरान हार्दिक ने करण और राहुल के सामने अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की थी. करण के सामने रैपिड फायर राउंड में हार्दिक ने खुलासा किया था कि वो करीना कपूर को डेट पर ले जाना चाहेंगे|

परिणीति से करना चाहते थे शादी

चाहे डेट के लिए हार्दिक ने करीना कपूर का नाम लिया हो, लेकिन शादी के लिए उनकी पसंद करीना नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा थीं. उन्होंने रैपिड फायर राउंड में खुलासा किया था कि वो परिणीति चोपड़ा से शादी करना चाहते हैं. हालांकि ऐसा तो नहीं हो सका.

2020 में नताशा से हुई थी शादी

हार्दिक पंड्या ने एक्ट्रेस और डांसर नताशा स्टेनकोविक से जनवरी 2020 में सगाई की थी. इसके बाद कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया था, हालांकि लॉकडाउन में ही दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली थी और जल्द ही दोनों एक बेटे अगस्त्य के पैरेंट्स भी बन गए थे. वहीं कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद दोनों ने फिर हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी. लेकिन साल 2024 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थी

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें