Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीसी ने फिर बदला शेड्यूल, 3अगस्त तक बढ़ा रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का समय

कोटा: नीट यूजी के रिजल्ट के आधार पर मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से देशभर की एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. इसकी काउंसलिंग शेड्यूल को एमसीसी ने एक बार फिर रीशेड्यूल किया है. साथ ही विद्यार्थियों को राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट, जॉइनिंग व रिपोर्टिंग के टाइम को बढ़ा दिया है. इस संबंध में एमसीसी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके पहले भी एक बार एमसीसी ने शेड्यूल बदला था. अब नए री-रिवाइज्ड शेड्यूल के साथ लगभग सभी स्टेटस की काउंसलिंग का शेड्यूल भी बदलेगा. अब रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 3 अगस्त कर दी.

कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि एमसीसी ने पर्सन विद डिसेबिलिटी (PWD) कैंडिडेट्स के लिए सर्टिफिकेट बनाने के लिए कई इंस्टिट्यूट को अधिकृत किया था. इनके जरिए ही यह सर्टिफिकेट मिलने थे. वहीं, ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा सेंट्रल काउंसलिंग के तहत गुरुवार 31 जुलाई तक ही रजिस्ट्रेशन होने थे, लेकिन एमसीसी ने तर्क दिया है कि पर्सन विद डिसेबिलिटी (PWD) सर्टिफिकेट कैंडिडेट्स को अभी तक नहीं मिले हैं. ऐसे में काउंसलिंग के शेड्यूल को आगे बढ़ना जरूरी है.

Advertisement Box

मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट के लिए अधिकृत केंद्र को भी यह हिदायत दी है कि जल्द से जल्द में कैंडिडेट के सर्टिफिकेट जारी किए जाएं. साथ ही एमसीसी ने काउंसलिंग की तारीख को बढ़ाते हुए अब रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तारीख 3 अगस्त कर दी, लेकिन 3 अगस्त को इन प्रक्रियाओं को अलग-अलग समय तक पूरा करना होगा. एक्सपर्ट मिश्रा ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार स्टेट डेंटल मेडिकल काउंसलिंग बोर्ड भी अपने काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव करेगा. ऐसे में लगभग सभी जगह पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा.

अब यह रहेगा पहले राउंड का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन : 3 अगस्त दोपहर 1 बजे तक
  • फीस भुगतान: 3 अगस्त शाम 4:00 तक
  • चॉइस फिलिंग : 3 अगस्त रात 11:59 बजे तक
  • चॉइस लॉकिंग : 3 अगस्त शाम 6:00 से रात 11:59 तक
  • सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 4 और 5 अगस्त 2025
  • अलॉटमेंट रिजल्ट: 6 अगस्त 2025
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 7 से 11 अगस्त 2025
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें