Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण सम्पन्न

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर

जनस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम- विधायक सारस्वत

Advertisement Box

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत के कर कमलों से सम्पन्न किया। विधायक ताराचंद सारस्वत सदेव विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ मे विकास के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है।

यह आधुनिक सोनोग्राफी मशीन राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की गई है। इससे आमजन को बेहतर, समय पर और सटीक चिकित्सीय जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम सिद्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत जी ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और सुधार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र खींवसर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्ज़ी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर,रामसिंह जागीरदार,मूलचंद इंदौरिया,भवानीप्रकाश तावनिया,पूर्व जिलापरिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, ,जितेंद्र सैनी , सुखवीर भार्गव,किशोर मारू,संदीप कायल,मनोज कायल,पवन कुमार नाई गोपाल छापोला तथा डॉ राजीव सोनी , श्री डूंगरगढ़ मे लम्बे समय से प्रशंसनीय सेवा देने वाले डॉक्टर एस के बिहानी, डॉ एसएस नागल डा सुनील सारण रमाकांत शर्मा नर्सिंग अधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी , कर्मचारी,
भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें