Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईरान में खामेनेई की सत्ता पलटने की साजिश? 50 हजार अधिकारी बना रहे नया प्लान

ईरान की मौजूदा इस्लामी सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि ईरान के भीतर ही सत्ता को गिराने का एक बेहद संगठित और अंदरूनी प्लान तैयार हो रहा है और इसके केंद्र में हैं रज़ा पहलवी, जो कि ईरान के आखिरी शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बेटे हैं और पिछले 46 साल से निर्वासित जीवन बिता रहे हैं.

राजा पहलवी ने दावा किया है कि खुद ईरान की सत्ता और सेना के भीतर से 50 हजार से ज्यादा अधिकारी एक गुप्त प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कर चुके हैं. इनका मकसद है ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की सरकार को गिराना और देश को लोकतंत्र की ओर ले जाना.

Advertisement Box

 

सत्ता गिराने के लिए तैयार किया नेटवर्क

रजा पहलवी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों और सेना के सदस्यों को जोड़ने के लिए एक सुरक्षित डिजिटल नेटवर्क शुरू किया है, जिस पर अब तक हजारों लोग शामिल हो चुके हैं. उनका कहना है कि हर हफ्ते नए नाम जुड़ रहे हैं और इस डेटा का विश्लेषण कर उनकी विश्वसनीयता तय की जा रही है. इस अभियान का अगला चरण आम नागरिकों को जोड़ने का है. इसके लिए एक अलग वेबसाइट शुरू की जा रही है.

म्यूनिख में जुटेंगे विरोध के चेहरे

शनिवार को म्यूनिख में एक अहम सम्मेलन होने जा रहा है, जहां दुनियाभर के ईरानी विपक्षी नेता, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और खिलाड़ी इकट्ठा होंगे. दावा है कि यह 1979 की क्रांति के बाद ईरान विरोधी सबसे बड़ा सम्मेलन होगा. इसे नेशनल कोऑपरेशन कन्वेंशन नाम दिया गया है. रजा पहलवी ने बताया है कि ये सम्मेलन तीन मूल सिद्धांतों पर आधारित है-ईरान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा, हर नागरिक की स्वतंत्रता और समानता की गारंटी, और धर्म और सत्ता का अलगाव.

विपक्ष की एकता पर उठते सवाल

हालांकि पहलवी खुद को सत्ता परिवर्तन के बाद देश की अगुवाई के लिए तैयार मानते हैं, लेकिन आलोचक कहते हैं कि उन्होंने विपक्षी गुटों को एकजुट करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए. उनके विरोधी ये भी कहते हैं कि एक शाही परिवार से आने वाला व्यक्ति लोकतंत्र की राह में बाधा बन सकता है.मगर म्यूनिख सम्मेलन को इसी छवि को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें