Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईमेल आईडी और पासवर्ड, ये ऐप पिछले 7 साल से चुरा रहा था आपका जरूरी डेटा!

फोन में जो ऐप डाउनलोड करना है वो ऐप ऑफिशियल स्टोर पर नहीं मिल रहा है तो लोग गूगल पर जाकर किसी भी साइट से APK के जरिए ऐप इंस्टॉल करने की गलती कर बैठते हैं. ऐप इंस्टॉल करते वक्त सावधानी न बरतना भारी पड़ सकता है, हाल ही में एक खतरनाक ऐप के बारे में पता चला है जो लंबे समय से लोगों का निजी डेटा चुरा रहा था.

इस एंड्रॉयड स्टॉकवेयर का नाम Catwatchful है, इसने 62 हजार से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक किया है. दावा किया गया है कि लीक हुई जानकारी में लोगों की ईमेल आईडी और पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट में स्टोर थे. डेटा लीक की जानकारी कनाडा के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ Eric Daigle द्वारा दी गई है जिन्होंने इस ऐप में गंभीर खामियां पाईं.

Advertisement Box

Catwatchful क्यों है खतरनाक?

Catwatchful एंड्रॉयड डिवाइस के लिए एक स्टॉकरवेयर है जो खुद को चाइल्ड-मॉनीटरिंग ऐप के रूप में छिपाता है. यह पीड़ित की निजी जानकारी जैसे कॉल लॉग, फोटो,रियल-टाइम लोकेशन, पासवर्ड और अन्य जानकारी को डैशबोर्ड पर अपलोड करके काम करता है और ये जानकारी केवल उस व्यक्ति द्वारा एक्सेस की जा सकती है जो इसे कंट्रोल कर रहा है. जो बात इसे और भी खतरनाक बनाती है वह यह है कि ये फोन के माइक्रोफोन का इस्तेमाल करके लाइव एंबियंट ऑडियो को भी टैप कर सकता है और यहां तक ​​कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों को भी एक्सेस कर सकता है.

ऐप डेवलपर का कहना है कि Catwatchful अदृश्य है, यही वजह है कि इसका पता नहीं लगाया जा सकता. इसे अन-इंस्टॉल नहीं किया जा सकता, न रोका जा सकता है और न ही इसे बंद किया जा सकता है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है और यूजर्स को इसे मैनुअल रूप से डाउनलोड और इंस्टॉल करना पड़ता है, जिसे साइडलोडिंग भी कहा जाता है.

खुद को छिपा लेता है ये स्पाइवेयर

Eric Daigle ने बताया कि उन्होंने Catwatchful साइट पर फ्री ट्रायल अकाउंट बनाकर शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने देखा कि वेबसाइट ने उनकी जानकारी दो अलग-अलग लोकेशन पर रजिस्टर की है. इनमें से एक को catwatchful.pink नामक डोमेन पर होस्ट किया गया था. इंस्टॉल होने पर, ऐप ने सभी प्रकार की परमिशन मांगी और खुद को सिस्टम ऐप के रूप में छिपा लिया.

7 सालों से चुरा रहा था डेटा

Daigle ने कहा कि उन्होंने इस खामी का इस्तेमाल इस ऐप की सर्विस के यूजर डेटाबेस तक पहुंचने के लिए किया जिसमें ईमेल आईडी और पासवर्ड शामिल थे, उन्होंने बताया कि 62000 से ज्यादा आईडी और पासवर्ड लीक हुए थे. टेकक्रंच के अनुसार, भारत, मेक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया में रहने वाले लोगों के फोन इस स्पाइवेयर से प्रभावित हुए हैं. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ रिकॉर्ड 2018 के हैं जो बताते हैं कि Catwatchful कम से कम 7 सालों से डेटा को चुरा रहा है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें