Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आम के भाव को लेकर खाजूवाला में दुकानदार व ग्राहक के बीच झगड़ा, महिला व एक व्यक्ति घायल

यहां सब्जी मंडी में बुधवार को दुकानदार व ग्राहक के बीच तकरार हुई और इसने मारपीट का रूप ले लिया। फल विक्रेता ने ग्राहक के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की। बीचबचाव के दौरान एक महिला को भी चोट लगी है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेफर किया। हैड कांस्टेबल धारासिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सब्जी मण्डी में झगड़ा हुआ है और एक व्यक्ति के सिर में डण्डा मारकर लहुलुहान कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि नन्हेलाल के सिर में चोट लगने पर आधा दर्जन से अधिक टांके लगे हैं तथा सुशीला भी घायल हुई।

हैड कांस्टेबल मोनूसिंह ने बताया कि आम के भाव को लेकर आपस में तकरार हुई। प्रत्यक्षदर्शियों व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चला कि ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले नन्हेलाल के सिर में दुकानदर ने डण्डे से वार किया। देर शाम तक घायलों की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र नहीं आया। प्रथम दृष्टया इलाज के लिए घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। जबकि फल विक्रेता की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया। ज्ञात रहे सब्जी मण्डी में इस तरह के विवाद पूर्व में भी कई बार हो चुके हैं। इसको लेकर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें