Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिका नहीं, ईयू ने निकाला रूसी तेल का तोड़, मुकेश अंबानी के डूबे 66 हजार करोड़

बीते कुछ वास्तव में ईयू ने किसी भी तीसरे देश के आने वाले रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसका मतलब है कि अब भारत रूसी तेल को रिफाइंड कर यूरोपीय देशों में नहीं बेच सकेगा. इस फैसले का असर भारत के बड़ी रिफाइंड क्रूड ऑयल सप्लाई करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर देखने को मिला है. जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इयू की ओर से क्या कहा गया है और शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज को किस तरह से ​और कितना नुकसान हुआ है.

हफ्तों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद फरोख्त को रोकने के लिए कई तरह के बयान दे रहे थे. लेकिन उसका असर किसी भी देश यानी भारत और चीन पर नहीं पड़ रहा था. लेकिन यूरोपीय यूनियन ने एक ऐसा तोड़ निकाला कि भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के भी पसीने छूट गए. रिकॉर्ड रेवेन्यू और प्रॉफिट होने के बाद भी सोमवार को ईयू के फैसले की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूट गए. जिसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप को 66 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया.
 

ईयू का बड़ा ऐलान

Advertisement Box

वास्तव में ईयू ने थर्ड नेशन रूसी ऑयल इंपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका मतलब है कि अब यूरोप का कोई भी देश दुनिया के किसी भी हिस्से से रूसी तेल का इंपोर्ट नहीं करेगा. इसका सबसे ज्यादा असर भारत पर देखने को मिल सकता है. भारत मौजूदा समय में 15 बिलियन डॉलर के सालाना रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स यूरोप को भेज रहा था. जिसपर अब खतरा मंडराने लगा है.

रिपोर्ट के अनुसार भारत ने वित्त वर्ष 2024 में यूरोपीय संघ को 19.2 अरब अमेरिकी डॉलर के पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात किया, लेकिन 2024-25 में यह 27.1 फीसदी घटकर 15 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. भारत ने वित्त वर्ष 2025 में रूस से 50.3 अरब अमेरिकी डॉलर का कच्चा तेल इंपोर्ट किया. खास बात तो ये है कि मौजूदा समय में भारत ​के क्रूड ऑयल बास्केट में रूसी तेल की​ हिस्सेदारी 44 फीसदी से ज्यादा की है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें