Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हारकर भी खुश हैं शुभमन गिल, खिलाड़ियों पर कर रहे गर्व

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की है. लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े, जिसकी वजह से इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 465 रन बना लिए थे. इसके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दो पारियों में टीम को काफी निराश किया. लीड्स टेस्ट में मिली हार के बावजूद टीम के कप्तान शुभमन गिल ने खिलाड़ियों पर गर्व जताया है.

शुभमन गिल ने क्या कहा?

पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद शुभमन गिल काफी निराश दिखे, लेकिन उन्होंने टीम पर गर्व भी जताया. उन्होंने मैच के बाद कहा कि ये कमाल का टेस्ट रहा. हमारे पास मौके थे, लेकिन हम उसे भुना नहीं पाए. हमने कई कैच छोड़े, बैटिंग में निचले क्रम से रन नहीं आए, लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है और कुल मिलाकर अच्छी कोशिश रही.

Advertisement Box

गिल ने कहा कि कल हम लोग सोच रहे थे कि 430 के आसपास का स्कोर बनाकर पारी घोषित करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से हमने रन नहीं बनाए. ये बात इस मैच में हमारे पक्ष में नहीं गई. आने वाले मैचों में इसमें सुधार करेंगे. इस टेस्ट मैच में कैच छोड़ने को लेकर शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है.

कैच छोड़ने पर गिल क्या बोले?

उन्होंने कहा कि इस तरह के विकेट पर मौके आसानी से नहीं मिलते, लेकिन हमारे पास युवा टीम है. इन गलतियों से हम सीखेंगे और आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमने पहले सेशन में काफी अच्छी बॉलिंग की थी. आसानी से रन नहीं दिए, लेकिन जब गेंद पुरानी हो जाती है तब रन रोकना मुश्किल हो जाता है.

पहले टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े कई कैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काफी खराब फील्डिंग की. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कई कैच छोड़े. इस वजह से भारत पर दबाव बढ़ गया. फील्डिंग के मामले में टीम इंडिया का पांच सालों में सबसे खराब प्रदर्शन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत ने किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच या उससे ज्यादा कैच छोड़े हों.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें