Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संडे कूल-कूल,राजस्थान के 23 जिलों में जमकर होगी बारिश,जुलाई से मॉनसून बदलेगा चाल

राजस्थान वालों के लिए संडे बारिश की बौछारों के बीच बीतेगा। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुड न्यबज ये भी है कि 2 जुलाई से मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा और मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी। किसानों ने भी खूब आस लगाई है। इस बार प्रदेश में समय से पहले ही मॉनसून ने दस्तक दे दी थी। अब तक मॉनसून ने 41 जिलों को कवर कर लिया है।

आज इन जिलों में झमाझम

मौसम विभाग ने राजस्थान के 23 जिलों में आज अच्छी बरसात होने की संभावना जताई है। ये 23 जिले हैं अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर,भीलवाड़ा,बूंदी,चित्तौड़गढ,दौसा,धौलपुर,डूंगरपुर,जयपुर,झालावाड़,करौली,कोटा,प्रतापगढ़,राजसमंद,सवाई माधोपुर,सिरोही,टोंक, उदयपुर,बाड़मेर,जालौर और पाली। बारिश होने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Advertisement Box

आगे कैसा रहेगा हाल?

30 जून यानी सोमवार से पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 जुलाई से 4 जुलाई तक भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में 1 जून से 28 जून तक सामान्य से 155% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इन दिनों में जहाँ अमूमन 43.3 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार कुल 110.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि,जून के आखिर में मॉनसून थोड़ा धीमा पड़ा है, लेकिन 2 जुलाई से इसके फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें