Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वासुदेव देवनानी की मध्यप्रदेश यात्रा – समिति समीक्षा से लेकर आध्यात्मिक दर्शन तक का जारी हुआ शेड्यूल

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 13 से 15 जुलाई तक तीन दिवसीय यात्रा पर मध्यप्रदेश जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे भोपाल, इंदौर, आगर मालवा और खंडवा जिलों का दौरा करेंगे। 14 जुलाई को वे भोपाल विधानसभा में देश के विधानमंडलों की समिति प्रणाली की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। यह समीक्षा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति के तहत की जा रही है, जिसमें देवनानी भी शामिल हैं। यह समिति विभिन्न विधानसभाओं की समितियों का तुलनात्मक अध्ययन कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे लोकसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत किया जाएगा। इस समिति में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभाओं के अध्यक्ष शामिल हैं।

इंदौर में कचरा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन 

13 जुलाई को देवनानी इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता और कचरा प्रबंधन योजना का भी प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। इंदौर की इस योजना को देशभर में एक मॉडल के रूप में देखा जाता है।

Advertisement Box

धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे 

अपनी यात्रा के दौरान देवनानी मध्यप्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों — महाकाल मंदिर, बगलामुखी मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। वे नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना भी करेंगे और प्रदेश की समृद्धि की कामना करेंगे। वे 13 जुलाई को प्रातः जयपुर से वायुयान द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे और 15 जुलाई को वापसी करेंगे।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें