Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्र जागरण जयोति कलश रथ यात्रा की बैठक सम्पन्न

तारानगर,  तोलाराम मारू

युगनिर्माण योजना, शांति कुंज हरिद्वार के निर्णयानुसार *राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथयात्रा* की तैयारी बैठक बालदान चारण, समन्वयक उप जोन के निर्देशन में स्थानीय गायत्री मन्दिर में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का मंगलाचरण गायत्री महामंत्र के सस्वर मंत्रोच्चार से किया गया। विचार क्रांति अभियान के प्रणेता आचार्य श्रीराम शर्मा के द्वारा सन 1926 में शांतिकुंज हरिद्वार में स्थापित अखण्ड ज्योति स्थापना के अगले वर्ष शताब्दी वर्ष होने की घटना को चिरस्मरण रखने के उपलक्ष्य में संपूर्ण राष्ट्र में यह यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान में 1 जून से यह यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है, जिसका 16 जुलाई से चूरु जिले के सुजानगढ़ ब्लॉक में प्रवेश के साथ ही शुभारम्भ हो जायेगा. तारानगर ब्लॉक में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक रथयात्रा निकलेगी। बालदान चारण ने बताया कि रथ यात्रा ब्लॉक के गाँव-गाँव में पहुँचेगी, जिसके तहत हवन कार्यक्रम, गायत्री मंत्र जाप, विचार क्रांति अभियान का परिचय और संस्कार संरक्षण पर गोष्ठीयाँ भी की जाएंगी।

Advertisement Box

इस कार्य के लिए विश्वनाथ भाटी को संयोजक व मातुसिंह राठौड़ और दरियासिंह सहारण को सह संयोजक चुना गया। इनके द्वारा यात्रा स्वागत के लिए पूर्व तैयारी दल व प्रज्ञामंडल का गठन किया जायेगा। बैठक में मातुसिंह राठौड़, धनपत राम खाती, अंतर सिंह धुँआ, नोरंगराम कस्वां, देविदत्त वर्मा, नथुराम खाती, अनिता शेखु,भानिदेवी पुनिया, पूर्णमल पुनिया,महावीर प्रसाद जांगिड़, महेंद्र कुमार, महेन्द्र सिंह रेड़ी, जगदीश प्रसाद स्वामी,दरिया सिंह सहारण, सीताराम प्रजापत, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। नव मनोनीत संरक्षक विश्वनाथ भाटी ने ब्लॉक तारानगर के समस्त गाँवों की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र ही प्रज्ञा मंडल विस्तार की बात कही। अन्त में *वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएं* वंदना के साथ शांति पाठ किया गया.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें