Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान के झुंझुनूं और शाहपुरा में भूकंप के झटके, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग

दिल्ली NCR के साथ ही आज सुबह राजस्थान के झुंझुनूं और जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा इलाके में भी भूंकप के झटके महससूस किए गए हैं. भूंकप के ये झटके सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर महसूस हुए. इन इलाकों में धरती को डोलती देखकर लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है यहां कि भूंकप तीव्रता कितनी थी? इन झटकों ने लोगों को खौफ में ला दिया. लोग एक दूसरे को फोन पर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. भूंकप का केन्द्र दिल्ली से सटे हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा था. झुंझुनूं और शाहपुरा दोनों दिल्ली के पास ही स्थित हैं.
जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में इस भूकंप के कारण धरती करीब 10 सैकेंड तक डोलती रही. वहां भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. इस भूकंप का केन्द्र दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य के झज्जर में था. दिल्ली एनसीआर में भूकंप से धरती के डोलती ही लोग खौफजदा हो गए वे घरों से बाहर निकल गए. भूंकप के कारण लोगों के घरों में लगे पंखे और झूमर हिलते नजर आए.
झटके दिल्ली और राजस्थान के साथ हरियाणा तथा पश्चिमी यूपी में भी महसूस किए गए
भूकंप के झटके दिल्ली, एनसीआर और राजस्थान के कुछ इलाकों के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम तथा फरीदाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए हैं. भूंकप के झटके महसूस होते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और अपने परिचितों की खैर खबर पूछने में लग गए. काफी देर तक प्रभावित इलाकों में सहमे हुए से रहे.
भूंकप के कारण किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है
हालांकि अभी तक भूंकप के कारण किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन भूकंप ने सुबह-सुबह लोगों को दहशत में जरुर ला दिया. करीब आधा पौने घंटे तक भूंकप के कारण प्रभावित इलाकों में लोग घरों से बाहर ही रहे. उन्हें डर सताता रहा कि कहीं भूकंप के ये झटके फिर से ना आ जाए.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें