मोमासर के 67 वर्षीय लापता ओम प्रकाश प्रजापत का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा, ओम प्रकाश में चारों भाइयों ने ढ़ूढ़ने में दिन रात एक कर रखा है। ओम प्रकाश प्रजापत के भाई गजानंद प्रजापत, तोला राम प्रजापत, रूपा राम प्रजापत और मोहन राम प्रजापत ने बताया की कोई भी व्यक्ति जो ओम प्रकाश प्रजापत के बारे में सही जानकारी देगा उसे नगद 5000 का ईनाम दिया जायेगा. उल्लेखनीय है मोमासर के 67 वर्षीय ओम प्रकाश 28 जून को मोमासर से सरदारशहर आए थे लेकिन उसके बाद वापस गाँव नहीं पहुंचे, और ना ही कोई जानकारी मिली। खबर ही खबर अपने सभी पाठकों से अपील करता है की लापता बुजुर्ग को ढ़ूढ़ने में मदद करें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शैयर करें। मोमासर – 67 वर्षीय बुजुर्ग हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज, खोजने में परिवार की मदद करें…… (पढ़े पूरी खबर)




















