Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मजारें हटाओ वरना… कुलपति से लेकर कलेक्टर तक पहुंचा विवाद! छात्रों ने कह दी यह बात

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय और उससे जुड़े संघटक कॉलेजों में इन दिनों एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है और हजारों स्टूडेंट्स दाखिले के लिए प्रयासरत हैं. लेकिन इस प्रक्रिया के बीच जयपुर के महारानी कॉलेज में एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने शिक्षा के मंदिर को सामाजिक और धार्मिक बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है. परिसर में बनीं मजारों को लेकर छात्र संगठनों और धार्मिक संगठनों के बीच विरोध तेज हो गया है. अब यह मुद्दा कॉलेज प्रशासन से होते हुए जिला प्रशासन और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है.

दरअसल, राजस्थान का यह पहला महिला कॉलेज है, जहां परिसर में मजार निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हुआ है. कॉलेज परिसर की पानी की टंकी और पंप हाउस के पास तीन मजारें बनी हुई हैं, जिनकी जानकारी लंबे समय तक किसी को नहीं थी. लेकिन हाल ही में यह मुद्दा सार्वजनिक हुआ और छात्र संगठनों ने इसे अवैध अतिक्रमण करार देते हुए कॉलेज प्रशासन से इन्हें हटाने की मांग शुरू कर दी. अब छात्रों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के बीच इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
मजारों को हटाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने चेताया
लोकल-18 ने कॉलेज का दौरा कर वहां मौजूद छात्राओं से बात की. कई छात्राओं को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जबकि कुछ छात्राएं विवाद के कारण बोलने से बचती रहीं. लेकिन एबीवीपी छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि मजारों को हटाने की मांग को लेकर वे पहले ही राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति, जयपुर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप चुके हैं. उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थान धार्मिक गतिविधियों से मुक्त होने चाहिए और यदि समय रहते इन मजारों को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. 

Advertisement Box

महिला कॉलेज में धार्मिक निर्माण को लेकर उठे सवाल
महारानी कॉलेज राज्य का एक प्रमुख महिला कॉलेज है, जहां हज़ारों छात्राएं पढ़ाई करती हैं. कॉलेज में बिना परमिशन पुरुषों की एंट्री नहीं होती और सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहती है. लेकिन छात्राओं और सामाजिक संगठनों का कहना है कि अगर परिसर में धार्मिक गतिविधियों को अनुमति दी गई तो आने वाले समय में महिलाओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसी वजह से मजारों को हटाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है.
जांच कमेटी करेगी हकीकत का पता
विवाद के तूल पकड़ने के बाद जिला कलेक्टर ने छह सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी स्थल का निरीक्षण कर यह जांच करेगी कि मजारें कब और कैसे बनीं, और क्या यह अतिक्रमण है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एडमिशन प्रक्रिया जारी है और कॉलेज खुलने के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी. लेकिन अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि कॉलेज प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाएगा.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें