बीकानेर नया शहर थाना क्षेत्र के एक मकान में धर्मांकरण करने का आरोप, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों से जुड़े लोग व पुलिस, कुछ महिलाएं व पुरुषों को थाने लेकर गई पुलिस, पुलिस द्वारा की जाने वाली पूछताछ के बाद ही मामला हो पाएगा स्पष्ट कि आखिर मकान के अंदर क्या चल रहा था। हालांकि घटना स्थल पर मौजूद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां उन्हें सूचना मिली कि कुछ भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करवाया जा रहा है, मौके पर बाइबिल कुुछ ईसाई धर्मग्रंथ की किताबें भी मिली है, फिलहाल प्रकरण को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




















