Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार: चुनाव आयोग की वोटर्स को बड़ी राहत, पेपर के बगैर भी जमा होंगे SIR फॉर्म

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision, SIR) अभियान चला रहा है. आयोग का दावा है कि अब तक 94 फीसदी फॉर्म बांटे जा चुके हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में वोटर्स को कुछ दिक्कतें भी आ रही हैं. चुनाव आयोग ने बिहार के वोटर्स को बड़ी राहत दे दी है और अब वे पेपर के बगैर ही अपना गणना प्रपत्र जमा करा सकते हैं.

चुनाव आयोग ने बिहार के वोटर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अब वे कागजात के बिना भी गणना प्रपत्र जमा करा सकते हैं. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से स्थानीय जांच या अन्य साक्ष्य के आधार पर फैसला लिया जाएगा. अगर वोटर्स आवश्यक दस्तावेज जमा करते हैं तो उन्हें आसानी होगी.

Advertisement Box

बिना फोटो के ही फॉर्म जमा करा सकेंगे

अब अगर किसी वोटर के पास लेटेस्ट फोटो भी उपलब्ध नहीं है तो वह बगैर फोटो के भी गणना प्रपत्र भरकर जमा कराया जा सकता है. इसके अलावा साल 2003 की वोटर लिस्ट में जिनका नाम दर्ज नहीं है उन्हें जन्मतिथि और जन्मस्थान से संबंधित दस्तावेज देने होंगे.

बिना दस्तावेज के भी गणना फॉर्म जमा कराने वाले वोटर्स का नाम भी वोटर लिस्ट के ड्रॉफ्ट रोल में शामिल कर लिया जाएगा. 26 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिए ये गणना फॉर्म हर हाल में वोटर्स को बीएलओ के पास जमा कराना होगा. इसके बाद ही उनका नाम वोटर लिस्ट डॉफ्ट में शामिल किया जाएगा.

7.96 करोड़ में से 1 करोड़ फॉर्म वापस

इस बीच बिहार में वोटर लिस्ट के एसआईआर अभियान ने गति पकड़ ली है. करीब 94 फीसदी से अधिक SIR फॉर्म वोटर्स के बीच बांट दिए गए हैं और 13 फीसदी से अधिक फॉर्म उनसे वापस एकत्र भी किए गए हैं. चुनाव आयोग ने कल बताया कि वोटर्स के द्वारा भरे गए या सत्यापित किए गए 1.04 करोड़ या 13.19 फीसदी गणना फॉर्म जमा करा दिए गए हैं.

अगले कुछ महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और यहां पर 7.96 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं और करीब 94 फीसदी फॉर्म बांट दिए गए हैं. आयोग के अनुसार, शनिवार शाम शाम छह बजे तक 1,04,16,545 गणना फॉर्म मिल गए हैं, जो 24 जून 2025 तक बिहार के कुल रजिस्टर्ड 7,89,69,844 (लगभग 7.9 करोड़) वोटर्स का 13.19 प्रतिशत है.

यही नहीं अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 1.55 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं. यहां पर हर बीएलए रोजाना 50 प्रमाणित फॉर्म ही जमा कर सकता है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें