Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फोन का चार्जर बढ़ा सकता है बिजली बिल, आज ही सुधारें अपनी ये बुरी आदत

बिजली बिल यूं ही नहीं बढ़ता, हम लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिस वजह से बिल बढ़ने लगता है. कई बार चार्ज पर लगा फोन बजने लगता है तो हम फोन तो निकाल लेते हैं लेकिन सॉकेट का बटन बंद करना भूल जाते हैं. कई बार तो ये भी देखा गया है कि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कुछ लोग जल्दबाजी के चलते फोन फुल चार्ज होने पर फोन तो डेटा केबल से निकाल लेते हैं लेकिन सॉकेट का बटन बंद नहीं करते लेकिन क्या आप को पता है कि आपकी यही बुरी आदत आपका बिजली बिल बढ़ा सकती है?

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि फोन निकाल लिया तो बिजली की खपत नहीं हो रही है तो ऐसा नहीं है. एनर्जी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फोन को चार्जिंग से निकालने के बाद सॉकेट का बटन बंद नहीं करने की आदत की वजह से भले ही कम लेकिन बिजली की बर्बादी होती है. फोन से कनेक्ट न होने पर भी चार्जर लगातार बिजली खींचता रहता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चार्जर के अंदर इस्तेमाल हुआ सर्किट और ट्रांसफॉर्मर एक्टिव रहता है और चार्ज के लिए तैयार होता है. इसे स्टैंडबाय पावर और Vampire Power भी कहा जाता है.

Advertisement Box

क्या है Vampire Power का मतलब?

वैम्पायर पावर का मतलब उन डिवाइस द्वारा खपत की जाने वाली बिजली की छोटी सी मात्रा से है जो सॉकेट में लगे रहते हैं लेकिन जिनका इस्तेमाल नहीं होता है. चार्जर, टीवी और कंप्यूजर जैसे डिवाइस का प्लग अगर सॉकेट में लगा है और सॉकेट ऑन है लेकिन आप डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो बिजली की खपत बढ़ सकती है जिससे बिजली बिल बढ़ सकता है.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, न केवल बिजली की खपत और बिजली बिल में बढ़ोतरी बल्कि चार्जर की लाइफ भी कम हो सकती है. अगर बिजली बिल नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो फोन चार्ज होने पर सॉकेट में लगे चार्जर को निकाल दें और सॉकेट का बटन बंद करें. अगर आप अपनी इस आदत को बदल लेते हैं तो बिजली तो बचेगी ही लेकिन साथ ही आपके जेब पर बढ़ रहा बोझ भी कम होने लगेगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें