Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता के 100 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान, आंगनबाड़ी और सहायिका कार्यकर्ता नौकरी पाने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, बीकानेर (राजस्थान) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की गई है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 157 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 57 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हैं और 100 पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

*ऐसे कर सकते हैं आवेदन*

Advertisement Box

योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ 11 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करना होगा। आवेदक को आवेदन जमा करते समय रसीद लेना अनिवार्य है। यदि किसी दस्तावेज की कमी हो जाती है, तो अंतिम तिथि तक एक प्रार्थना पत्र के साथ उन्हें जमा किया जा सकता है। लेकिन 10 जुलाई के बाद किसी भी दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*आवेदन की पात्रता और क्षेत्रीय शर्ते*

इन पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का उस क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए भर्ती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदनकर्ता का संबंधित राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड से होना जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदनकर्ता का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

*जानें आयु सीमा सहित अन्य जरुरी जानकारी*

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है। जबकि एससी, एसटी, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है। यह भर्ती मानदेय (honorarium) के आधार पर की जाएगी। अन्य राज्यों की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिलाओं को राजस्थान राज्य में सामान्य वर्ग के समान माना जाएगा। आवेदन पत्र निःशुल्क संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें