तोलियासर के गोगाना ताल क्षेत्र में स्वानों के हमले में एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा एवं चिकित्सा मिशन संस्थान की टीम तत्परता से घटनास्थल पर पहुँची और घायल बछड़े को रेस्क्यू कर उचित उपचार हेतु श्री भैरव गोपाल गौशाला समिति, तोलियासर पहुँचाया गया।
इस मानवीय कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई:पुजारी दीपाराम नाई एवं कालू मेघवाल, जिन्होंने घटना की सूचना दी और अपने कीमती समय का योगदान दिया।
पवन जी हरावत, लाभूराम वाल्मीकि तथा तोलियासर के तीन अन्य निवासी, जिन्होंने सहयोग प्रदान किया और रेस्क्यू कार्य में भाग लिया।
श्री भैरव गोपाल गौशाला समिति, तोलियासर की संचालक टीम विशेष धन्यवाद की पात्र है, जिन्होंने घायल गौवंश को न केवल तत्काल आश्रय दिया, बल्कि उपचार एवं देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाई।
यह सहयोग और सेवा भावना समाज में पशु कल्याण के प्रति जागरूकता एवं संवेदना का प्रतीक है




















