Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर: से बड़ी खबर, दुबई जा रहे विमान में आई खराबी, 130 यात्री फ्लाइट में मौजूद, मचा हड़कंप

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना सुबह करीब 6:05 बजे हुई, जब फ्लाइट नंबर आई एक्स-195 दुबई के लिए रवाना होने वाली थी। सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान टैक्सी वे तक पहुंच गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान वापस टर्मिनल पर आ गया। इसके बाद अब विमान में तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस फ्लाइट से करीब 130 यात्री दुबई जाने वाले थे। विमान के वापस लौटने के बाद सभी यात्री अभी भी फ्लाइट के अंदर ही बैठे हैं। एयरलाइंस की इंजीनियरिंग टीम तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटी हुई है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान कब तक उड़ान भर सकेगा या फ्लाइट रद्द की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा और तकनीकी अधिकारी सक्रिय हो गए। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए एयरलाइन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विमान में खराबी को लेकर अब तक एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। फिलहाल विमान को तकनीकी जांच के बाद ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें