जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली है. रविवार दोपहर बाद राजधानी जयपुर, दौसा और अलवर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया. तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून दिया है. जयपुर में रविवार शाम को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटे के लिए तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी है. इस बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में रिमझिम फुहारें गिरनी शुरू हो गईं. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.
दौसा में भी लोगों ने ली राहत की सांस
दौसा जिले में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. जिला मुख्यालय पर रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई. अब लोग जल्द मानसून आने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि राहत का यह सिलसिला जारी रहे.

अलवर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले
अलवर जिले में आसमान में पहले घने बादल छाए और कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई. उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.
अलवर जिले में आसमान में पहले घने बादल छाए और कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई. उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.
बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं. जिले में कई जगह बाजरे की फसल की बुआई पहले ही हो चुकी थी, लेकिन बारिश की कमी के चलते कई खेतों में बुआई नहीं हो पाई थी. अब किसान फिर से खेतों में बुआई कर सकेंगे. किसानों के मुताबिक, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान साबित हो रही है.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार चला गया था. इस साल भारत का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा है. जहां दो दिन पहले तापमान 49.4 डिग्री चला गया है. ऐसी गर्मी श्रीगंगानगर में साल 1934 के बाद पड़ी है. सभी लोग मॉनसून का ही इंतजार कर रहे हैं.