Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘घर के अंदर दबा है 100 करोड़ का खजाना’, लालच देकर मौलवी ने ठगे थे लाखों रुपए, अब पहुंचा सलाखों के पीछे’घर के अंदर दबा है 100 करोड़ का खजाना’, लालच देकर मौलवी ने ठगे थे लाखों रुपए, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

फरीदाबाद : फरीदाबाद में घर में 100 करोड़ का खजाना दबा होने का लालच देकर ठग ने एक शख्स से 29 लाख रूपए ठग लिए। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने आरोपी को बिहार के अररिया जिले स्थित उसके गांव खाबदा से गिरफ्तार कर लिया है।

सारन थाना क्षेत्र में जवाहर कॉलोनी के रहने वाले रघुनंदन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि करीब 2 साल पहले उसको घर में बैड के नीचे चावल फैले हुए मिले थे। जिस पर उसकी पत्नी ने शक जाहिर किया कि किसी ने उनके घर में टोना-टोटका किया है। रघुनंदन ने अपने पड़ोसी मरगूब अहमद को पूरा घटना बताई जिस पर मरगूब अहमद, पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले एक मौलवी कमरे आलम को बुलाकर उनके घर लाया। मौलवी ने उनको कहा कि घर में कोई जादू टोना नहीं है। तुम्हारे घर में दो सांपों का जोड़ा है और घर के अंदर 100 करोड़ का सोना-चांदी दबा हुआ है। मौलवी ने उनसे वादा किया कि वह सोने को जादू-मंतर से बाहर निकाल देगा, लेकिन ऐसा करने में 35 से 40 लाख का खर्चा आएगा।

Advertisement Box

रघुनंदन शर्मा ने लालच में आकर उसको 8 लाख रूपए कैश दे दिए। जिसके बाद मौलवी बंगाल जाने की बात कहकर चला गया। मटके में सोने के 107 सिक्के दिखाए। रघुनंदन शर्मा ने बताया कि करीब 20 दिन के बाद मौलवी वापस आया और मटके में सोना दिखाने लिए कहने लगा। मौलवी ने उनके घर के सामने के प्लाट में एक मिट्‌टी का मटका दबा दिया और कहा कि अब काम शुरू हो गया है। इसी दौरान मौलवी ने उनसे 5 लाख और ले लिए। जिसके बाद मौलवी ने घर पर आकर एक पीतल का मटका मंगाया और कमरे से सबको बाहर निकालकर पूजा करने लगा। कुछ देर बाद मौलवी ने परिजनों को बुलाकर मटके में 107 सोने के सिक्के और दूसरे आभूषण दिखाए। सभी आभूषण मौलवी ने रघुनंदन शर्मा को सुनार के पास ले जाकर सोने के सिक्के और आभूषणों को चेक कराने के लिए बोला। जिसके बाद रघुनंदन ने सुनार के पास ले जाकर सभी सोने के आभूषणों और गहनों को चेक कराया। सुनार ने सभी गहने और सिक्कों को असली बताया, जिसके बाद रघुनंदन का मौलवी पर पूरा विश्वास हो गया।

मौलवी 29 लाख लेकर हुआ फरार

रघुनंदन ने बताया कि इसके बाद मौलवी ने 15 लाख रूपए की और मांग की। मौलवी ने अलग-अलग किश्तों में उससे 29 लाख रूपए ले लिए। लेकिन कुछ समय बाद मौलवी का फोन बंद हो गया। काफी तलाश करने भी मौलवी को कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उनको अहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। रघुनंदन ने मामले की शिकायत सारन थाना पुलिस को दी।

आरोपी मौलवी को बिहार से पकड़ा

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने इस मामले की जांच करते हुए आरोपी मौलवी कमरे आलम को बिहार के अररिया जिले स्थित उसके गांव खाबदा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वो बीते 14 साल से फरीदाबाद में रह रहा है। पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक मदरसा नूर उल पब्लिक स्कूल में 7-8 साल तक उसने नौकरी की। रघुनंदन ने उसको टोना टोटका के बारे में बताया था। जिसके बाद उसने इस पूरी ठगी को प्लान किया था। पुलिस ने आरोपी मौलवी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी आरोपी से पैसे की रिकवरी को लेकर पूछताछ करेगी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें