Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कावड़ यात्रा में बड़ा हादसा, 11 हजार केवी लाइन को छूने से कावड़ियों के रथ में दौड़ा करंट, 2 की मौत, 30 घायल

अलवर : जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचगांव में कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आ रहे कावड़ियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार केवी की लाइन पिकअप व कावड़ के रथ से टच हो गई, जिससे दोनों वाहनों में करंट दौड़ गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से अलवर जिला अस्पताल, लक्ष्मणगढ़ सीएचसी, गढ़ीसवाई राम सीएचसी उपचार के लिए भेजा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाकर रोड जाम कर दिया. घटना की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार ममता कुमारी प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची. स्थानीय पुलिस अधिकारियों व प्रशासन की ओर से लोगों से समझाइश की जा रही है.

लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार ममता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना पर एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को तार नीचे होने की कई बार सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों ने किस व्यक्ति को एप्लीकेशन दी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इस मामले की जानकारी करवाई जाएगी. फिलहाल स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाइश की जा रही है.

Advertisement Box

कावड़ में 400 लोग थे : स्थानीय व्यक्ति राहुल प्रजापत ने बताया कि सभी कावड़िया क्षेत्र के सरकारी स्कूल में ठहरे हुए थे. बुधवार सुबह क्षेत्र के लोग कावड़ को मंदिर पर अर्पित करने लेकर जा रहे थे. सरकारी स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन पिकअप व कावड़ के रथ से टच हो गई, जिससे दोनों वाहनों में करंट दौड़ गया. इस दौरान वाहनों में बैठे लोग झुलस गए. राहुल प्रजापति ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को अलवर, लक्ष्मणगढ़ व गढ़ी सवाई राम के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है. घटना के दौरान आगे पीछे करीब तीन कावड़ चल रही थी, जिसमें करीब 400 लोग शामिल थे.

घायलों को अलवर जिला अस्पताल लेकर आए एंबुलेंस चालक ने बताया कि सुबह अचानक लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से फोन आया कि इलेक्ट्रिक शॉक लगने के चलते कावड़िए झुलस गए. उनके पास शुरुआत में 15 कावड़ियों के घायल होने की सूचना थी. पहले वह 10 घायल व्यक्तियों को लेकर गढ़ीसवाईराम अस्पताल पहुंचे. इसके बाद पांच घायल व्यक्तियों को लक्ष्मणगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया. अंत में अलवर जिला अस्पताल में करीब 7 गंभीर घायलों को इलाज के लिए लेकर आए. उन्होंने बताया कि सूचना है कि 2 लोगों की इस घटना में मौत हो गई. अलवर जिला अस्पताल पहुंचे एसआई हरिओम मीना ने बताया कि अलवर जिला अस्पताल मे घटना के बाद करीब 7 घायल इलाज के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना है कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें