Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कहां से आई जलेबी और कहां से आया समोसा, क्‍या जानते हैं आप?

आजकल जलेबी, समोसा जैसे जंक फूड को लेकर भारत में खूब चर्चा हो रही है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे समोसा,जलेबी और लड्डू जैसे पसंदीदा नाश्तों पर सिगरेट की तरह हेल्थ वॉर्निंग लगेगी. ये कदम बढ़ते मोटापे और लाइफस्टाइल बीमारियों जैसे डायबिटीज,हार्ट डिजीज और हाइपरटेंशन से निपटने के लिए उठाया गया है. आइए जानते हैं कि जलेबी और समोसा आए कहां से?

 समोसा अफगानिस्तान से आया भारत!

Is samosa Arab or Indian: अब बात करते हैं कि ये स्वादिष्ट नाश्ते कहां से आए? समोसा की उत्पत्ति मध्य एशिया से मानी जाती है.यह मध्‍य एशिया और अफगानिस्‍तान में खाया जाता था.इतिहासकारों के मुताबिक भारत में यह 13वीं-14वीं सदी में आया जब दिल्ली सल्तनत के जमाने में कई विदेशी खानसामे भारत आए. ये पहले मांस से भरा हुआ होता था और संबूसा के नाम से जाना जाता था. भारत में आने के बाद इसे स्थानीय स्वाद के साथ ढाला गया और आज आलू या अन्य सब्जियों से भरा समोसा हर कोने में मिलता है.एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल में भारत में 21,000 करोड़ समोसे खाए जाते हैं,जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है.

कहां से आई जलेबी?

जलेबी की कहानी भी दिलचस्प है.जलेबी को भी हम देसी मान बैठे हैं लेकिन इसका जन्म भी पश्चिम एशिया में हुआ था.इसका असली नाम जलेबिया था जो अरब और ईरान में लोकप्रिय था. यह भारत में मुगल काल में आई और फिर इसे देसी मिठास के साथ तैयार किया गया.इतिहासकारों की मानें तो 15वीं सदी में मुगल शासकों के साथ जलेबिया भारत आई और यहां की मिठास के साथ मिलकर जलेबी बन गई. गर्मागर्म जलेबी में डूबा चाशनी आज भी हर भारतीय के लिए एक पसंदीदा ट्रीट है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सालाना 34 करोड़ जलेबी खाते हैं. 

Advertisement Box

क्‍या है स्वास्थ्य मंत्रालय का नया आदेश?

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय संस्थानों जैसे AIIMS नागपुर और अन्य सरकारी दफ्तरों में तेल और शक्कर बोर्ड लगाने का आदेश दिया है. ये बोर्ड जंक फूड में छिपे चीनी,वसा और तेल की मात्रा को दर्शाएंगे ताकि लोग अपने खान-पान के असर को समझ सकें.रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कदम पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है जिसका मकसद देश में तेल के इस्तेमाल को 10% तक कम करना और लोगों को सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. ये बोर्ड सिगरेट पैकेट्स पर लगने वाली चेतावनियों की तरह काम करेंगे जहां लिखा होगा कि इन नाश्तों में कितना फैट और शुगर है और इनका सेहत पर क्या असर पड़ सकता है.

 समोसा, जलेबी को लेकर चेतावनी

इस आदेश में समोसा,जलेबी और लड्डू खाने को लेकर चेतावनी दी गई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक भारत में 44.9 करोड़ लोग मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त हो सकते हैं जो इसे अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश बना सकता है. इस रिपोर्ट ने जंक फूड पर सख्ती की जरूरत को रेखांकित किया है और यही वजह है कि सरकार ने इन नाश्तों पर वॉर्निंग बोर्ड लगाने का फैसला किया.

 क्या ये नाश्ते वाकई खतरनाक हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि समोसा, जलेबी और लड्डू में मौजूद ज्यादा तेल और चीनी लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. उदाहरण के लिए एक गुलाब जामुन में करीब पांच चम्मच चीनी हो सकती है और एक समोसा 11-12 ग्राम तेल तक ले सकता है. ये चीजें रोजाना खाने से मोटापा, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ता है हालांकि सरकार का मकसद इन्हें बैन करना नहीं बल्कि लोगों को जागरूक करना है ताकि वे संतुलित मात्रा में इनका आनंद ले सकें.

आगे क्या होगा?

ये वॉर्निंग बोर्ड पहले केंद्रीय संस्थानों में लगेंगे और धीरे-धीरे स्कूलों,रेस्तरां और बाजारों तक पहुंच सकते हैं. साथ ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI)भी पैकेज्‍ड फूड पर सख्त लेबलिंग नियम लाने की तैयारी में है.इससे लोगों को अपने खाने को लेकर सही फैसले लेने में मदद मिलेगी.तो अगली बार जब आप समोसा या जलेबी खाएं तो एक बार इनके पीछे छिपे फैक्ट्स पर गौर जरूर करें. ये नाश्ते हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें