Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने होटल बुलाकर की प्रेमिका की हत्या, दहल गया उदयपुर

उदयपुर. लेकसिटी उदयपुर में दिल को दहला देने वाली वारदात में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को होटल में बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. लड़की की लाश होटल कासा गोल्ड के एक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली. प्रेमी ने प्रेमिका का सिर जोर से दीवार से भिड़ाकर उसे मौत के घाट उतारा था. इससे होटल के कमरे में चारों तरफ खून ही खून बिखर गया. प्रेमिका की हत्या के उसके बाद प्रेमी ने भी हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. लेकिन वह दर्द को सहन नहीं कर पाया. लिहाजा बाद में होटल से भागकर अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया. इस प्रेम कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी और अंत हिरण मगरी इलाके के होटल कासा गोल्ड में हुआ.
पुलिस के अनुसार हत्या की शिकार हुई निकिता (22) मूलतया ऋषभदेव की रहने वाली थी और उदयपुर रहती थी. उसकी इंस्टाग्राम पर उदयपुर निवासी विजय भोई से मुलाकात हुई. फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और प्रेम कहानी शुरू हो गई. निकिता और विजय के प्रेम प्रसंग की जानकारी निकिता के परिवार लग गई थी. इसी के चलते उन्होंने निकिता को ऋषभदेव बुला लिया और उसकी सगाई कहीं और कर दी. उसके बाद उसने अपने प्रेमी विजय से बातचीत करना बंद कर दिया था. 

विजय डांसर है और इवेंट्स में परफॉर्मेंस देता है
निकिता ने भी अपना नए रिश्ते को अपना लिया था. कुछ दिन बीतने के बाद निकिता के परिजनों को लगा कि अब उसने विजय से दूरी बना ली है. उसके बाद परिजनों ने निकिता को फिर उदयपुर पढ़ाई करने के लिए भेज दिया. वहां वह अपने भाई के साथ हिरण मगरी में किराए पर रह रही थी. उसका प्रेमी विजय भोई भी उदयपुर का ही रहने वाला है. वह सेक्टर तीन में रहता है. विजय डांसर है और इवेंट्स में डांस परफॉर्मेंस देता है. निकिता की सगाई होने जाने से विजय भोई गुस्सा हो गया.
विजय ने आखिर बार मिलने के बहाने निकिता को होटल बुलाया
उसने निकिता को आखिरी बार मिलने के लिए सोमवार को होटल कासा गोल्ड बुलाया. वहां दोनों होटल के कमरे में मिले. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. उसके बाद विजय ने गुस्से में आकर निकिता का सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की वारदात के बाद विजय ने कथित तौर पर हाथ की नसें काटकर खुद भी जान देने की कोशिश की. हाथ से खून बहता देखकर वह घबरा गया और होटल का कमरा बंदकर वहां से भागकर अस्पताल में भर्ती हो गया. 

Advertisement Box

लाश मंगलवार को दोपहर में मिली
वारदात के एक दिन बाद मंगलवार दोपहर को निकिता की लाश होटल के कमरे से मिली. सूचना मिलने पर हिरण मगरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. इसके साथ साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी सबूत इकट्ठे किए. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने निकिता का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस विजय को अस्पताल से डिटेल कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें