Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फार्म पॉन्ड में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नहाने के लिए तारबंदी के नीचे से गए थे, सिविल डिफेंस ने निकाले शव

सीकर जिले के परडोली बड़ी गांव में बुधवार रात खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान जितेंद्र (14) पुत्र किशोर भोपा और कृष्णा (11) पुत्र प्रकाश भोपा के रूप में हुई है। दोनों मांगलूणा के निवासी थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सिविल डिफेंस एक्सपर्ट कैलाश मीणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे सीकर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि परडोली बड़ी में फार्म पॉन्ड में 2 बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तैराक रामस्वरूप रणवां और कैलाश मीणा की अगुवाई में शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में 20-25 मिनट के भीतर दोनों बच्चों को पॉन्ड से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में विनोद गोदारा, बिजेंद्र ढाका, रियाजुदीन तागला, प्रदीप कुमावत, अंकुर लाखींवाल, हितेश शर्मा, सुभाष ढाका और सद्दाम हुसैन सहित सिविल डिफेंस के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement Box

सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया- दोनों बच्चे खेत में बने फार्म पॉन्ड में नहाने गए थे। खेत मालिक ने पॉन्ड के चारों ओर तारबंदी कर रखी थी, लेकिन बच्चों ने तारबंदी के नीचे मिट्टी खोदकर अंदर प्रवेश किया। आस-पास कोई नहीं होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिली। परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की, तभी खेत मालिक ने पॉन्ड में बच्चों के शव तैरते देखे और पुलिस को सूचना दी।

 

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें