Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरज-चमक के साथ आज पूरे हरियाणा में बारिश, संभल कर निकले घर से बाहर

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं।

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि अगले 2 दिन हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस बार मानसून में  अच्छी बारिश हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया । उन्होंने कहा कि नॉर्थ हरियाणा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है वो सावधानी बरते। पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले वहां का वैदर फोरकास्ट जरूर  देखें।

Advertisement Box

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 2.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। इसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें