भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक
शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय बढ़ेगा: रामपाल सोनी
माहेश्वरी समाज कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनायेगा, अर्थमंत्री सुशील मरोठिया ने गत वर्ष का लेखा-जोखा रखा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती की अध्यक्षता में हुरड़ा तहसील के आयोजन हुरड़ा माहेश्वरी भवन में जिला माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की कार्य समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ तहसील के संरक्षक बसंतीलाल कालिया, महासभा अर्थमंत्री राजकुमार कालिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, जिला मंत्री रमेश चंद्र राठी ने द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
स्वागत उद्बोधन जिला संयुक्त मंत्री दिनेश तोषनीवाल ने दिया। अतिथियों को तिलक लगा कर, दुपट्टा ओढ़ाकर तहसील मंत्री बालमुकुंद मोदी द्वारा भाव भिना स्वागत किया। कार्य समिति बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने कहा की समय के अनुसार जिसने भी अपने को तकनीकी, शिक्षा एवं ज्ञान के आधार पर परिवर्तित किया है वही आगे बढ़ पाया है। माहेश्वरी समाज भी इसी क्रम में समाज की प्रतिभाओं को तकनीकी ज्ञान, शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी को प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा कर शिक्षा, व्यापार, रोजगार एवं तकनीक में अपनी सहायता एवं सहयोग कर रहा है।

समाज के वरिष्ठ जन एवं महासभा के पदाधिकारी समय-समय पर योजना बनाकर समाज में अपने दायित्व का निर्वाह कर समाज की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने महासभा में अधिवेशन के अवसर पर लिए गए निर्णय में से निम्न प्रस्ताव जिला स्तर पर भी लागू करने का सदन से आग्रह किया, जिसमें विशेष रूप से समाज की गति जनसंख्या और बढ़ते लिंगानुपात की समस्या को ध्यान में रखते हुए कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने एवं परिवार में तीसरी या अधिक संतान जन्म पर प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने का निर्णय लिया, साथ ही बालक एवं बालिका का सही उम्र में विवाह हो इसके लिए बालिका की 22 वर्ष तक एवं बालक की उम्र 25 वर्ष तक शादी करने का प्रस्ताव रखा एवं जो नवीन दंपति इस उम्र तक विवाह करते हैं उन्हें महासभा द्वारा शगुन स्वरूप राशि दी जाएगी एवं ऐसे दंपत्ति का समाज स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
सामाजिक बैठके मितव्ययता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक भावन में ही करने का निर्णय रहा, साथ ही वर्तमान में बढ़ रही कुरीतियां बेबी शावर, बैचलर पार्टी, आफ्टर पार्टी एवं अन्य इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के द्वारा अर्थ, संस्कार एवं संस्कृती का क्षरण किया जा रहा है और फिजूल खर्च बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिला सभा द्वारा ऐसे कार्यक्रमों पर सामाजिक स्तर पर प्रतिबंध लगाया जाता है। पुर्व सभापति रामपाल सोनी ने सदन से आग्रह किया कि अब समय तेजी से बदल गया है आप समाज के नेतृत्व करता है अब भविष्य में समय के अनुसार तकनीकी को अपनाते हुए नेतृत्व प्रदान कर सके ऐसे कार्यकर्ताओं को आप चयनित कर तहसील जिला, प्रदेश एवं महासभा में भेज कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने सदन को कहा कि हम सबको रहना कर संगठित रहना है, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हम बटेंगे तो, हम कटेंगे इस बात को ध्यान में रखते हुए संगठन में कार्य करना है।
Shri dungargarh : नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति
महासभा कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी ने सदन को बताया कि महासभा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज के मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों हेतु शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है जिससे कोई भी समाज बंधु अपने को हीन भावना से ग्रसित ना समझे एवं प्रतिभावों को निखारने का अवसर प्राप्त हो ऐसा महासभा का प्रयास है एवं उनका जीवन स्तर ऊपर उठाकर समक्ष बने ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में महासभा के विभिन्न ट्रस्टों के कार्य को देख रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने समाज मे आर्थिक रूप से कमजोर विधवा बहनों को दी जा रही सहायता से अवगत कराया एवं विभिन्न ट्रस्टों में किए गए समयानुरूप परिवर्तन की जानकारी भी दी।
जिले के अर्थ मंत्री सुशील मरोठिया ने गत वर्ष का लेखा-जोखा रखा जिसे सदन में सर्वसम्मति से अनुमोदित किया, साथ ही जिले के सह मंत्री राजेंद्र पोरवाल ने महासभा के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए सदन से आग्रह किया कि आप समय-समय पर इन्हें अपडेट करते रहे ताकि उसी के अनुरूप महासभा अपनी योजना बना सके। महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया ने सदन को बताया कि महासभा वर्तमान सत्र में विभिन्न सहयोगी ट्रस्टों के माध्यम से एक वर्ष में लगभग 10 से 11 करोड रुपए की आर्थिक सहायताएं समाज जनों तक पहुंच रही है, आपने अपने उद्बोधन में समय अनुकूल परिवर्तन कर कार्य करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य शिव कास्ट ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बलदवा, उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, संयुक्त मंत्री रमेश बसेर, सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्येंद्र बिरला, अर्थ मंत्री दीनदयाल मारू, संगठन मंत्री ओमप्रकाश गटयाणी, कार्यालय मंत्री देवेंद्र सोमानी, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री हुरड़ा तहसील के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। तहसील सभा हुरड़ा के सदस्यों द्वारा श्री मान रामपाल जी सोनी को अटल अवार्ड एवं समाज रत्न से सम्मानित होने पर पगड़ी, शाल दुपट्टा ओढ़ाकर,पुष्प हार एवं पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया गया।
भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक




















