Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बॉलीवुड छोड़कर कौन-कौन सा बिजनेस कर रही हैं सना खान? जानें उनके बारे में

फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं, जिन्होंने दर्जनों फिल्में की, लेकिन फिर बाद में फिल्मों में काम करना छोड़ दिया. उन एक्ट्रेसेस में एक नाम सना खान भी है, जिन्होंने 2005 में बॉलीवुड एंट्री की थी, लेकिन 2020 में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. सना खान ने शादी की और वो दो बच्चों की मां हैं और अपनी जिंदगी में खुशहाल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद वो क्या काम कर रही हैं.

21 अगस्त 1988 को मुंबई में जन्मीं सना खान ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम किया ही था, साथ ही तमिल और तेलिुगू फिल्मों में भी काम किया. बॉलीवुड से दूर होने के बाद सना खान बिजनेस करती हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Advertisement Box

सना खान का फिल्मी करियर

2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘यही है हाई सोसायटी’ से सना खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. 2006 में इनकी पहली तमिल फिल्म E रिलीज हुई थी, जिसमें उनका आइटम नंबर खूब पॉपुलर हुआ था. इसके बाद सना खान ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी किए. सना खान ने ‘वजह तुम हो’, ‘क्लाइमैक्स’, ‘जय हो’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ समेत कई फिल्मों में काम किया.

क्या बिजनेस करती हैं सना खान?

21 नवंबर 2020 को सना खान ने सूरत के मुफ्ती अनस सईद से निकाह किया था. शादी के कुछ समय पहले ही सना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी और इसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया था.

सना खान के दो बेटे हैं, जिनमें से एक 2023 में हुआ और इनका नाम सैयद तारिक जमील है, वहीं 2025 में इनका दूसरा बेटा हुआ, जिसका नाम सैयद हसन जमील है. अगर बिजनेस की बात करें तो सना खान दो बिजनेस करती है जिनके नाम ‘Haya by Sana Khan’ और ‘Face Spa by Sana Khan’ है. हया बाय सना एक रेडीमेड गारमेंट रिटेल स्टोर है जो सूरज, गुजरात में है. वहीं फेस स्पा बाय सना एक लेडीज सैलून है, जहां पर्सनल केयर, कॉस्मेटिक और ब्यूटी संबंधित चीजों की जानकारी दी जाती है और प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें