मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इसका फेस पैक बनाते समय अगर आप 3 नेचुरल चीजों को इसके साथ मिला लेंगे तो इसके दोगुने लाभ आपको मिलेंगे।
Best Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। महंगी से महंगी क्रीम लगाने से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं। यूं तो स्किन केयर करना बेहद जरूरी है। लेकिन ये और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है अगर आप इसके लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।
अगर आप पिंपल्स निकलने, चेहरा काला पड़ने या फेस की रंगत गायब होने से परेशान हैं तो आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करना चाहिए। रंग साफ करने से लेकर चेहरे पर चमक लाने के लिए आप मिल्तानी मिट्टी में बस 3 चीजें मिलाकर लगाना शुरू कर दें। कुछ दिनों बाद आपको अपने आप ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। क्या हैं ये चीजें आइए जानें इसके बारे में।
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का फायदा
मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स हटते हैं।
इसे सही तरीके से अप्लाई करने पर त्वचा में निखार आता है।
गर्मियों में पसीने की वजह से बंद त्वचा के पोर्स साफ होते हैं।
चेहरे की एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है। जिससे मुंहासे कम निकलते हैं।
69 वी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रायला कस्बे मे स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल में हुई आयोजित
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये तीन चीजें
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह स्किन को ठंडक प्रदान करता है। इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाने पर यह त्वचा को साफ करता है। ओपन पोर्स को कम करता है। चेहरे पर निखार लाता है।
एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
स्किन के लिए एलोवेरा जेल रामबाण की तरह काम करता है। इसे लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इतना ही नहीं एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को कम करते हैं।
संतरे का छिलका (Orange Peel Powder)
संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो दाग-धब्बे कम होते हैं। रंग गोरा होता है। साथ ही प्राकृतिक चमक आती है




















