Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा के इस जिले में भैंस चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीण नाराज, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

रेवाड़ी :  कोसली क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की लापरवाही और नाकामी का आलम यह है कि पिछले छह महीनों में कई बार भैंस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

शुक्रवार रात गांव रत्नथल में पशुबाड़े से लाखों रुपए कीमत की तीन भैंसें चोरी हो गईं। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है, जिससे साफ दिखाई देता है कि चोर बकायदा योजना बनाकर आए और चंद मिनटों में भैंसों को ले उड़े। ग्रामीणों का कहना है कि अगर फुटेज न होती तो शायद कोई विश्वास भी न करता।

Advertisement Box

 

चोरी की लगातार वारदातों से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है। भैंस मालिक राम अवतार ने तंज कसते हुए कहा, “लगता है पुलिस सो रही है या फिर चोरों से मिली हुई है, तभी तो हर बार चोर आसानी से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुलिस ने कड़ा एक्शन नहीं लिया तो वे मजबूर होकर खुद ही चोर पकड़ने के लिए मोर्चा संभालेंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों पर सुरक्षा बढ़ाने की बात करता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गांव के लोग अपने ही पशुओं को सुरक्षित रखने में असहाय हैं।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें