Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत, 11 हजार केवी की चपेट में आए

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह बाना गांव के पास हुआ है। दोनों युवक मजदूरी करते हैं और निर्माणाधीन माकन पर पट्टियां चढ़ाने का काम कर रहे थे।

श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि 40 वर्षीय जगदीश पुत्र रामेश्वर नैण निवासी बाना और 40 वर्षीय आमीन पुत्र यासीन बहलीम निवासी बिग्गाबास यहां पर एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। मशीन के सहयोग से पटि्टयां छत पर ली जानी थी। इसी दौरान मशीन का एक हिस्सा 11 हजार केवी बिजली लाइन से टकरा गया। इससे दोनों के शरीर में करंट दौड़ गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement Box

आसपास के मजदूर और स्थानीय लोग दोनों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक भी अस्पताल पहुंचे।

जहां दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है। मृतकों में एक श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास का ही रहने वाला है। सूचना मिलने के बाद से घरों में शोक छाया हुआ है।

श्रीगंगानगर: फौजूवाला मेले में देर रात अचानक झूला टूटा, पिता-पुत्र हुए गंभीर घायल

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें