Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यार्ड में ट्रेन का इंजन बेपटरी, पांच घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक पर बहाल

सवाई माधोपुर: दिल्ली-मुंबई रेल लाइन स्थित सवाई माधोपुर स्टेशन पर यार्ड में लगाते समय सोमवार रात मेमो ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया. रेलवे एआरटी ट्रेन के कार्मिकों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर चढ़ाया और ट्रेन यार्ड में लगाई गई. इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर यातायात बाधित रहा.

रेलवे स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा ने बताया कि सोमवार देर रात इंजन के पटरी से उतरने की घटना की जांच की जा रही है. जांच से ही पता चलेगा कि इंजन बेपटरी कैसे हुआ. असल में मेमो ट्रेन कोटा से सवाई माधोपुर आई थी. सवाई माधोपुर स्टेशन पर यात्रियों के उतारने के बाद इसे यार्ड में लगाया जा रहा था कि इंजन के आगे के चार पहिए पटरी से उतर गए. इस सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया. अधिकारी मौके पर पहुंचे. इंजन को वापस पटरी पर लाने के लिए गंगापुसिटी ओर कोटा से एआरटी ट्रेन बुलाई गई. इंजन के बेपटरी होने से एक नंबर प्लेटफार्म बाधित हो गया. रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर एक पर आने जाने वाली ट्रेनों को दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया.

Advertisement Box

खाली थी ट्रेन: गनीमत रही कि इंजन के पटरी से उतरने के दौरान ट्रेन खाली थी अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. रेलवे कार्मिक इंजन को ट्रैक पर चढ़ा रहे थे, तभी इंजन के नीचे सांप आ पहुंचा. इसे देख राहत कार्य मे जुटे रेलकर्मी घबराकर दूर हट गए. थोड़ी देर बाद सांप को हटाकर इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया व यातायात बहाल हुआ.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें