Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत

बूंदी : कोटा से लालसोट मेगा हाईवे पर जिले के लाखेरी थाना इलाके में दो ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. थाना इलाके के देव नगर में रविवार रात 11:30 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक आपस में ही फंस गए, जिसके भीतर कई लोग सवार थे. काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो लोगों की मौत लाखेरी में हो गई, जबकि एक को कोटा रेफर किया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया. दो घायलों का लाखेरी में उपचार चल रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

लाखेरी थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बाबूलाल नागर ने बताया कि तेज गति में होने के चलते ही दोनों ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई है. इसके बाद दोनों वहां एक दूसरे में फंस गए थे. दो ट्रकों की मदद से दोनों को अलग किया गया और उनमें फंसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement Box

लाखेरी थाने के हेड कांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि कोटा से सवाई माधोपुर की तरफ जा रहे ट्रक में प्याज भरा हुआ था. इसका चालक 42 वर्षीय कैलाश गुर्जर और खलासी 36 वर्षीय राजेश गुर्जर की मौत हुई है. इसके अलावा इसमें झालावाड़ निवासी 32 वर्षीय राकेश की भी मौत हो गई है. वहीं, एक अन्य सवार 32 वर्षीय शोभाराम मेघवाल भी घायल हुआ है. इस ट्रक में प्याज झालावाड़ से भरा गया था.

दूसरी तरफ सवाई माधोपुर से कोटा की तरफ आ रहे ट्रक में पशु आहार भरा हुआ था. इस ट्रक के खलासी सवाई माधोपुर के खंडार निवासी 18 वर्षीय सौरभ घायल हो गया, जबकि इसका चालक 27 वर्षीय सोहन सिंह के हल्की-फुल्की चोट आई है. घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें