69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र हॉकी टुर्नामेंट में रा उ मा वि सुरजनसर की टीम उपविजेता रही तथा टीम के 4 व 17 वर्षीय छात्रा हॉकी प्रतियोगिता हेतु 2 छात्राओं सहित कुल 6 छात्र छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में सम्मान समारोह रखा गया | आज इन 6 विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय केम्प में भेज गया है । विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश ,टीम प्रभारी बनवारी लाल प्रजापत , ईश्वर सिंह राठौड़,सुमित्रा ज्याणी व राज्यस्तर पर चयनित खिलाड़ी इतना,पार्वती,गणेश ,राधेश्याम ,सोनू,सुनील का पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया |

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सज्जन कुमार सुखारिया ,सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ,पूर्व सरपंच तुलछी राम शर्मा, SMC अध्यक्ष खींवकरण शर्मा,मनोज कुमार सोनी, लक्ष्मीनारायण शर्मा , नोपाराम डुडी,मुन्नी राम शर्मा व विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को पुरस्कार व 25000 सहयोग राशि प्रदान की | सरपंच ओम प्रकाश ने बच्चों का भविष्य में इसी प्रकार से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा व |प्रधानाचार्य सज्जन कुमार ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि इतने सारे बच्चे राष्ट्रीय खेल में चयनित हुए है | कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार लखारा ने किया ।




















